फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: शास्त्री को उम्मीद- ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे कोहली, फॉर्म को लेकर दिया यह बयान

Fri, 15 Nov 2024 09:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Nov 2024 09:11 AM IST
सार

शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में कोहली के शानदार प्रदर्शन का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने 2011-12 में अपने पहले टेस्ट दौरे में एडिलेड में जुझारू शतक जड़ा था, 2014 के दौरे के दौरान चार टेस्ट मैच में 692 रन बनाये थे और 2018-19 सीरीज के दौरान पर्थ में 123 रन की शानदार पारी शामिल है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Ravi Shastri hopeful says Virat Kohli will perform well in Australia, gave this statement on form
विराट कोहली - फोटो : BCCI
पूर्व भारतीय क्रिकेट कोच रवि शास्त्री का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली में अपनी खराब फॉर्म को सुधारकर ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान सफलता हासिल करने की काबिलियत है। पिछले कुछ महीनों में कोहली सभी प्रारूपों में खराब दौर से गुजर रहे हैं। 36 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने साल की शुरुआत से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है जबकि उनका औसत सिर्फ 21.33 रहा है।
IND vs AUS: Ravi Shastri hopeful says Virat Kohli will perform well in Australia, gave this statement on form
रवि शास्त्री - फोटो : twitter
हालांकि, शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी और कहा है कि कोहली उस देश में खेलेगा जहां उसे बल्लेबाजी करना और रन बनाना बहुत पसंद है। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, 'कोहली अब वहां खेलेगा जहां वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। मैं उन्हें बस इतना ही बताऊंगा। जब आप ऑस्ट्रेलिया में अपने जलवों के बाद यह रूतबा हासिल कर लेते हैं तो जब आप बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो यह हमेशा आपके प्रतिद्वंद्वी के दिमाग में रहता है।'
IND vs AUS: Ravi Shastri hopeful says Virat Kohli will perform well in Australia, gave this statement on form
विराट कोहली - फोटो : ICC
शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में कोहली के शानदार प्रदर्शन का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने 2011-12 में अपने पहले टेस्ट दौरे में एडिलेड में जुझारू शतक जड़ा था, 2014 के दौरे के दौरान चार टेस्ट मैच में 692 रन बनाये थे और 2018-19 सीरीज के दौरान पर्थ में 123 रन की शानदार पारी शामिल है। तब कोहली ने टीम की कप्तानी की थी। शास्त्री ने हालांकि कोहली को दौरे के शुरुआती चरण के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Ravi Shastri hopeful says Virat Kohli will perform well in Australia, gave this statement on form
विराट कोहली - फोटो : BCCI
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, 'जब आप जोश में हो और आप उत्साहित हैं जो विराट के साथ होता है। तो आपको शांत रहना चाहिये क्योंकि कई बार आप मैदान पर उतरकर पहला दाव मारने के लिए बहुत उत्साहित होते हैं।' उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो पहला आधा घंटा या फिर सीरीज की पहली तीन पारियों में उसका शांत रहना बेहद महत्वपूर्ण होगा। अगर वह शांत रह सकता है और जल्दबाजी करने के बजाय अपनी लय से खेल सकता है तो मुझे लगता है कि अच्छी बल्लेबाजी करेगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed