फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: बेटे के जन्म के बाद रोहित शर्मा के पर्थ टेस्ट में खेलने की संभावना बढ़ी, टीम से जल्द जुड़ सकते हैं

Sat, 16 Nov 2024 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Nov 2024 01:29 PM IST
सार

रोहित भले ही इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन भारतीय शीर्ष क्रम अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है और ऐसे में टीम को कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी सख्त जरूरत है।

विज्ञापन
IND vs AUS: Rohit Sharma chances of playing in Perth Test increased after birth of his son, can join team soon
रोहित शर्मा और रितिका - फोटो : Rohit Sharma Instagram/Freepik
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है जिससे इस सलामी बल्लेबाज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बढ़ गई है। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार रात एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। रोहित बेटे के जन्म के कारण भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। इस दंपति की एक बेटी समायरा है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था। पहला टेस्ट शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है और यह स्पष्ट नहीं है कि जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर भी रोहित कुछ अभ्यास सत्र के बाद ही मैच में खेलेंगे या नहीं। अभी किसी भी तरह की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
IND vs AUS: Rohit Sharma chances of playing in Perth Test increased after birth of his son, can join team soon
रितिका, रोहित और समायरा - फोटो : instagram
रोहित का पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध था, भले ही मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय कप्तान मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। रोहित भले ही इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन भारतीय शीर्ष क्रम अभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है और ऐसे में टीम को कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी सख्त जरूरत है। उनके विकल्प के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल टीम में शामिल हैं लेकिन यह दोनों भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राहुल की कोहनी में भी चोट लगी है, हालांकि माना जा रहा है कि यह गंभीर नहीं है। इन दोनों खिलाड़ियों ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए मजबूत दावा पेश नहीं किया है।
IND vs AUS: Rohit Sharma chances of playing in Perth Test increased after birth of his son, can join team soon
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : PTI
मुंबई में अभ्यास करते दिखे थे रोहित
रोहित भले ही ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं, लेकिन टीम से दूर रहने के बावजूद वह खुद को इस सीरीज के लिए तैयार कर रहे हैं। रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले काफी वायरल हुआ था जिसमें वह मुंबई में नेट्स पर समय बिताते दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Rohit Sharma chances of playing in Perth Test increased after birth of his son, can join team soon
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं रोहित
रोहित का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। मौजूदा वर्ष में रोहित ने 11 टेस्ट मैचों में 29.40 के औसत से 588 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। रोहित का घरेलू सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने पांच मैचों में 13.30 के औसत से 133 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed