{"_id":"672c716da354c16a040cc974","slug":"ind-vs-aus-team-india-facing-criticism-after-clean-sweep-got-support-of-kiwi-captain-tom-latham-said-this-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: घर में क्लीन स्वीप होने पर आलोचना झेल रही टीम इंडिया को मिला कीवी कप्तान लाथम का साथ, दिया यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: घर में क्लीन स्वीप होने पर आलोचना झेल रही टीम इंडिया को मिला कीवी कप्तान लाथम का साथ, दिया यह बयान
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद विनम्र बने हुए हैं और उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम जल्द से जल्द शानदार वापसी करने की क्षमता रखती है। लाथम के नेतृत्व में कीवी टीम बेंगलुरु, पुणे और मुंबई टेस्ट जीतकर भारत के खिलाफ उसकी धरती पर तीन या इससे अधिक मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने वाली पहली मेहमान टीम बन गई।
2 of 4
टॉम लाथम
- फोटो : PTI
लाथम ने भारत से यहां पहुंचने के बाद कहा, 'भारतीय क्रिकेट वास्तव में खास है। हमने उनके खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हमारे खिलाड़ी आईपीएल में उनके साथ खेलते हैं। वे इस हार से निश्चित तौर पर निराश थे लेकिन उनकी टीम अब भी बहुत अच्छी है।' उन्होंने कहा, 'एक सीरीज में हार से वह रातों-रात खराब टीम नहीं बन जाती। मुझे पूरा विश्वास है कि वे चीजों को बदलने में सफल रहेंगे।'
3 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
लाथम ने कहा कि सीरीज में जीत इसलिए भी विशेष बन गई क्योंकि भारत आने से पहले न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'जब हम श्रीलंका दौरे पर थे तब परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं चल रही थी और इसलिए इस श्रृंखला में जीत विशेष बन जाती है क्योंकि आप ऐसा कुछ हासिल करते हैं जो पहले हासिल नहीं किया गया हो। हमने इस जीत का मिलकर जश्न मनाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड अब घरेलू मैदान पर तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ेगा और लाथम ने कहा कि क्रिकेट के ‘बैज़बॉल’ ब्रांड का सामना करना उनकी टीम के लिए अलग तरह की चुनौती होगी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह रोमांचक श्रृंखला होगी। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर हो या बाहर टेस्ट मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज भी रोमांचक होगी। हम उनकी आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट को चुनौती देने को लेकर उत्साहित हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।