स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:42 PM IST
सार
26 वर्षीय पंत ने 2021 में ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया को 32 साल में इस मैदान पर पहली बार टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, जबकि टीम इंडिया ने इस जीत की बदौलत सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और मिचेल मार्श
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऋषभ पंत की क्रिकेट में बेहतरीन वापसी से मिचेल मार्श इतने प्रभावित हुए कि इस ऑलराउंडर ने उन्हें 'शानदार खिलाड़ी' करार दिया और कहा कि काश वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते। इस साल की शुरुआत में सीमित ओवरों के प्रारूप के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद पंत ने हाल ही में चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाकर लाल गेंद के प्रारूप में भी शानदार वापसी की।
साल 2022 में हुई भयानक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंत की वापसी के बारे में बात करते हुए मार्श भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की सकारात्मकता, प्रतिस्पर्धात्मकता और जीतने की भूख से प्रभावित थे। मार्श ने से कहा, 'वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। काश वह ऑस्ट्रेलियाई होते। पिछले कुछ वर्षों में वह निश्चित रूप से बहुत कुछ झेल चुके हैं और यह एक शानदार वापसी रही है।'
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'वह एक सकारात्मक व्यक्ति हैं, अब भी बहुत युवा हैं और उन्गें जीतना बहुत पसंद है। वह अत्यधिक प्रतिस्पर्धी हैं, उनका व्यक्तित्व शांत रहने वाला और हमेशा हंसने और मुस्कुराने वाला है।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली आगामी पांच टेस्ट मैचों की बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पंत के भारतीय बल्लेबाजी क्रम का अहम हिस्सा होने की उम्मीद है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली दो टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 12 पारियों में 62.40 की औसत से 624 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 159 रन रहा है।
इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 2021 में ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया को 32 साल में इस मैदान पर पहली बार टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, जबकि टीम इंडिया ने इस जीत की बदौलत सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी पंत की क्षमताओं की तारीफ की।
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेटरों में ऋषभ पंत सबसे अधिक ऑस्ट्रेलियाई है। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह अपने आक्रामक स्वभाव और काम के प्रति नैतिकता के साथ खेलते हैं, उनके साथ खेलना बहुत मजेदार होगा।' यह रोहित शर्मा का टेस्ट कप्तान के रूप में ऑस्ट्रेलिया का पहला दौरा होगा और उनसे बल्ले से भी काफी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने माना कि रोहित को गेंदबाजी करना मुश्किल है। हेजलवुड ने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि ‘गाजा’ (नाथन लियोन) को उनके खिलाफ कुछ अच्छी सफलता मिली है, खासकर ऑस्ट्रेलिया में इसलिए उन्हें जल्दी आउट किया जा सकता है।' रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में सात टेस्ट मैचों में 31.38 की औसत से 408 रन बनाए हैं और उन्होंने अभी तक वहां शतक नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
हेजलवुड ने कहा, 'मुझे याद है कि एक बार भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा था। फिर पिछली बार उन्होंने पारी का आगाज किया। वह हमेशा नई गेंद का सामना करता हैं, चाहे कोई भी प्रारूप हो। मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय रूप से तेज गेंदबाजों को खेलते हैं। उछाल और मूवमेंट उन्हें परेशान नहीं करते हैं और उनके पास शॉट खेलने के लिए पूरा समय होता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।