{"_id":"670f7c0cca890469df0d668e","slug":"ind-vs-aus-virat-kohli-focus-is-not-on-numbers-but-on-winning-match-for-india-mike-hesson-warns-australia-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'कोहली का ध्यान नंबर पर नहीं, भारत के लिए मैच जीतने पर है', कीवी दिग्गज की ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'कोहली का ध्यान नंबर पर नहीं, भारत के लिए मैच जीतने पर है', कीवी दिग्गज की ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:10 PM IST
सार
हेसन ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं जहां वह भारत के लिए मैच जीतना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह अन्य टीमों के लिए यह एक खतरनाक ट्रांजिशन है।'
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेटिंग डायरेक्टर माइक हेसन ने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के फॉर्म पर बढ़ती चिंताओं के बारे में बात की है। उन्होंने सुझाव दिया कि कोहली अपने करियर के उस चरण पर हैं जहां उनका ध्यान भारत के लिए मैच जीतने पर है न कि व्यक्तिगत उपलब्धियों पर। उन्हें लगता है कि कोहली का यह रूप ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर टेस्ट में विराट की फॉर्म को लेकर चिंता में हैं, क्योंकि 2019 के बाद से विराट टेस्ट में सिर्फ दो शतक लगा सके हैं।
2 of 4
हेसन ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं जहां वह भारत के लिए मैच जीतना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह अन्य टीमों के लिए यह एक खतरनाक ट्रांजिशन है, क्योंकि अगर वह नंबर पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय ऐसा कर रहे हैं तो बड़े स्कोर स्वाभाविक रूप से आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में एक मोमेंटम को बनाए रखने की क्षमता महत्वपूर्ण है। इसके लिए बल्लेबाज को पलटवार करने में सक्षम होना होगा और ऐसा करने के लिए सही पल का इंतजार करना होता है। वहां पर 30 से 60 ओवर एक महत्वपूर्ण चरण है। अगर कोहली उस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वह खेल को भटकने नहीं देंगे। यह गैप खोजने, गैप में शॉट खेलने के बारे में है। अगर वे इस बार भी यही कोशिश करते हैं और सक्षम होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं।'
3 of 4
इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज मिस करने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने इस प्रारूप में वापसी की थी। उन्हें पहले टेस्ट में 6 और 17 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 47 रन की पारी खेली और इसके बाद दूसरी पारी में नाबाद 29 रन बनाए। कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज काफी अहम होगी क्योंकि 2012 से यह सीरीज उनके लिए काफी अहम रही है। हेसन ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ कोई बड़ा स्कोर नहीं होने के बावजूद कोहली शानदार लय में दिख रहे थे और उन्होंने कहा कि वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हेसन ने कहा, 'वह अच्छी लय में थे और भले ही उसने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बनाया, लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह अच्छी स्थिति में आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाना उनके अनुकूल होगा क्योंकि वह इन हालात में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का शानदार रिकॉर्ड
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 47.48 की औसत से 2042 रन बनाए हैं जिसमें आठ शतक शामिल हैं। हेसन ने सीनियर खिलाड़ी के रूप में कोहली की भूमिका का जिक्र किया जिससे कि वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया जाने वाले युवाओं का मार्गदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा, 'उनके पास खेल है और वह परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ उनकी चर्चा भी युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण होगी ताकि वह ऑस्ट्रेलिया चुनौती से निपट सकें।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।