फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: अश्विन को सुंदर की जगह टीम में शामिल करने की क्या है वजह? SENA देशों से जुड़ा है मामला

Fri, 06 Dec 2024 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Dec 2024 09:23 AM IST
सार

अश्विन का SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे बढ़िया गेंदबाजी प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में 2020 में एडिलेड डे नाइट टेस्ट में ही आया था। ऐसे में एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए उन्हें मौका दिया गया है।

विज्ञापन
IND vs AUS: What is the reason for including Ravichandran Ashwin in team in place of Washington Sundar? Know
जडेजा और अश्विन - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरा मुकाबला एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जा रहा है। यह एक डे नाइट टेस्ट या यूं कहें पिंक बॉल टेस्ट है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच के लिए टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए। खुद रोहित, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई। देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 295 रन से जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
IND vs AUS: What is the reason for including Ravichandran Ashwin in team in place of Washington Sundar? Know
सुंदर और अश्विन - फोटो : BCCI
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले सिर्फ एक डे नाइट टेस्ट खेला है और 2020 में एडिलेड में ही खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया को कंगारुओं के हाथों से करारी शिकस्त मिली थी। भारतीय टीम उस हार को भुलाकर एक नई शुरुआत करने उतरी है। दूसरे टेस्ट से पहले सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या रविचंद्रन अश्विन को खेलने का मौका मिल पाएगा? क्योंकि पिछले टेस्ट में बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया था। हालांकि, सुंदर न तो गेंदबाजी और न ही बल्लेबाजी कुछ खास कर पाए थे। ऐसे में अश्विन को मौका दिया गया। हालांकि, इसके पीछे एक और वजह भी है। अश्विन का SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे बढ़िया गेंदबाजी प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में 2020 में एडिलेड डे नाइट टेस्ट में ही आया था। ऐसे में एक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए उन्हें मौका दिया गया है। आइए SENA देशों में अश्विन और बाकी भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखते हैं..
 
SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
गेंदबाज मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
5फर
अनिल कुंबले 35 141 8/141 5
ईशांत शर्मा 41 130 7/74 5
मो. शमी 34 123 6/56 4
जसप्रीत बुमराह 27 121 6/33 7
जहीर खान 30 119 5/29 6
कपिल देव 35 117 8/106 7
बिशन सिंह बेदी 25 90 6/127 5
जवागल श्रीनाथ 22 89 6/76 4
ईएस प्रसन्ना 20 78 8/76 5
आर अश्विन 25 71 4/55 0
बीएस चंद्रशेखर 19 71 6/38 6
हरभजन सिंह 19 62 7/120 3
IND vs AUS: What is the reason for including Ravichandran Ashwin in team in place of Washington Sundar? Know
अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन को प्लेइंग-11 में मौका
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 536 विकेट हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम में वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की मौजूदगी के कारण प्लेइंग-11 में उनके लिए जगह बना पाना काफी मुश्किल दिख रहा था। पर्थ में तेज गेंदबाजों की मददगार पिच को देखते हुए टीम ने अश्विन और अनुभवी जडेजा की जगह सुंदर को बेहतर बल्लेबाजी के कारण शामिल किया था। हालांकि, 38 साल के अश्विन के पास काफी अनुभव है जो एडिलेड में दिन आगे बढ़ने पर मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: What is the reason for including Ravichandran Ashwin in team in place of Washington Sundar? Know
अश्विन, जडेजा और सुंदर - फोटो : Twitter
SENA देशों में अश्विन के नाम कोई फाइफर नहीं
वैसे तो आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका यानी SENA देशों में प्रदर्शन को पैमाना बनाए तो प्लेइंग-11 में अश्विन से मजबूत दावेदारी जडेजा की दिखती है। जडेजा ने इन देशों में बेहतर बल्लेबाजी की है। हालांकि, इस बार मैनेजमेंट ने पिछले रिकॉर्ड को नहीं देखा। अश्विन ने SENA देशों में एक बार भी पारी में पांच विकेट नहीं चटकाए हैं। उन्होंने इन देशों में 43 मैचों में 83.7 की स्ट्राइक रेट से 71 विकेट लिए हैं। वहीं, जडेजा ने 35 मैचों में इसी स्ट्राइक रेट से 52 विकेट हासिल किए हैं। पिछले कई वर्षों से विदेशों में जडेजा को बेहतर बल्लेबाजी कौशल के कारण अश्विन पर तरजीह मिलती रही है। इन देशों में उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। उन्होंने लगभग 30 के औसत से रन बनाए हैं, जबकि अश्विन के नाम दो अर्धशतक हैं। अश्विन इस रिकॉर्ड को भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे और चाहेंगे कि जरूरत पड़ने पर लोअर ऑर्डर में कुछ रन बनाएं।
 
SENA देशों में अश्विन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
आंकड़े खिलाफ मैदान साल
4/55 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2020
4/62 इंग्लैंड बर्मिंघम 2018
4/105 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2015
4/113 दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2018
3/35 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2020
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed