फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: 147 साल में पहली बार...भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, जानें

Sat, 28 Sep 2024 05:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Sep 2024 05:33 PM IST
सार

भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जडेजा को कानपुर टेस्ट में अब तक गेंदबाजी का मौका नहीं मिला है। भारत ने इस मुकाबले का टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2024 Ravindra Jadeja Test Records 200 Wickets and 2000 Runs in Winning Matches Full Stats
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 
IND vs BAN 1st Test 2024 Ravindra Jadeja Test Records 200 Wickets and 2000 Runs in Winning Matches Full Stats
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
जडेजा ने रचा इतिहास
चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने 280 रनों से बांग्लादेश को मात दी थी। इस दौरान जडेजा ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए थे। अब उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो 147 साल के इतिहास में कोई नहीं कर सका। भारतीय दिग्गज टेस्ट मैच में जीत के लिए 2000 से अधिक रन बनाने और 200 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। जडेजा के बाद अश्विन भी इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जीत के लिए 1943 रन बनाए और 369 विकेट चटकाए हैं।
IND vs BAN 1st Test 2024 Ravindra Jadeja Test Records 200 Wickets and 2000 Runs in Winning Matches Full Stats
रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
कानपुर में बड़े रिकॉर्ड पर जडेजा की नजर
कानपुर टेस्ट में 35 वर्षीय ऑलराउंडर की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। एक विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लेंगे। इसी के साथ वह कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा के बाद ऐसा करने वाले सातवें गेंदबाज बन जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2024 Ravindra Jadeja Test Records 200 Wickets and 2000 Runs in Winning Matches Full Stats
रवींद्र जडेजा-विराट कोहली - फोटो : @BCCI
ऐसा करने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बनेंगे जडेजा
35 वर्षीय ऑलराउंडर की नजर एक अन्य रिकॉर्ड पर है। आगामी मैच में एक विकेट लेते ही उनके नाम 300 टेस्ट विकेट तो दर्ज होंगे ही, इसके अलावा वह इस प्रारूप में 300 विकेट और 3000 रन पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, ऐसा करने वाले वह भारत के तीसरे खिलाड़ी होंगे। जडेजा से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (434 विकेट और 5248 रन) और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (522 विकेट और 3422 रन) यह कारनामा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2024 Ravindra Jadeja Test Records 200 Wickets and 2000 Runs in Winning Matches Full Stats
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
कानपुर में अब तक नहीं मिला मौका
भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जडेजा को कानपुर टेस्ट में अब तक गेंदबाजी का मौका नहीं मिला है। भारत ने इस मुकाबले का टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बारिश से प्रभावित रहे पहले दिन के खेल में कप्तान ने बुमराह, सिराज, अश्विन और आकाश दीप को गेंदबाजी का मौका दिया। हालांकि, जडेजा ने अब तक एक भी ओवर नहीं फेंका है। कानपुर में बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। फिलहाल मेहमानों का स्कोर 107/3 है। वहीं, क्रीज पर मोमिनुल हक (40*) और मुशफिकुर रहीम (6*) डटे हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed