{"_id":"66f7b458ac786fd25b0182de","slug":"japan-abuse-cafe-offers-customers-ultra-humiliation-sparks-lively-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weird Cafe: इस होटल में चप्पलें और गालियां खाने शौक से जाते हैं लोग, यहां की सर्विस ऐसी है कि दिमाग घूम जाएगा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Weird Cafe: इस होटल में चप्पलें और गालियां खाने शौक से जाते हैं लोग, यहां की सर्विस ऐसी है कि दिमाग घूम जाएगा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:43 PM IST
सार
किसी होटल, रेस्टोरेंट या कैफे में जाते ही आपको कोई गालियां देने लेगे, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसा सवाल है? कोई अपने ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करेगा?
विज्ञापन
1 of 1
इस होटल में चप्पलें और गालियां खाने शौक से जाते हैं लोग
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Japan Weird Cafe: दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। इनमें कुछ होटल और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। अब इन दोनों एक कैफे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस कैफे में ग्राहकों का अनोखे तरीके से स्वागत किया जाता है। कई होटल और रेस्टोरेंट हैं, जो अपनी सुविधाओं के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। लेकिन इन दिनों एक जापान का कैफे अपनी अजीबगरीब सेवाओं के लिए पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
किसी होटल, रेस्टोरेंट या कैफे में जाते ही आपको कोई गालियां देने लेगे, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसा सवाल है? कोई अपने ग्राहकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करेगा?
दरअसल, हम जापान के कैफे की बात कर रहे हैं, वहां पर पैसे लेकर ग्राहकों को गालियां दी जाती हैं। यह कैफे अपनी इस अजीबोगरीब सेवा के लिए ही जाना जाता है। यहां पर स्वागत की जगह ग्राहकों को गालियां दी जाती हैं। इतना ही नहीं अगर कोई वीआईपी सेवा लेता है, तो उन्हें चप्पल से मारा जाता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की राजधानी टोक्यो में एक खास कैफे खोला गया है। यह कैफे लोगों को गाली देने और जरूरत पड़ने पर मारने से भी पीछे नहीं हटता है। इस कैफे को जापानी एनफ्लुएंसर नोबुयुकी साकुमा के फैंस के लिए खोला गया है। जापानी एनफ्लुएंसर के शो में अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर कोई ग्राहक गाली नहीं खाना चाहता है, तो नो एब्यूज का का कार्ड पहनकर कैफे में जा सकता है।
जापानी एनफ्लुएंसर ने वीडियो पोस्ट किया है। वह इस कैफे की कुछ खूबसूरत वेट्रेसेज़ को बुलाया। उन्होंने लाइव गालियां देकर बताया कि वह लोगों को कैसे गालियां देकर उकसाती हैं। जो यह सब सुनकर सह लेता है, वो विजयी साबित होता है। कुछ लोगों ने इस जुड़े अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि उनको कौन-कौन सी गालियां देकर संबोधित किया गया। अब इस कैफे के बारे में जानकर हैरान हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।