{"_id":"66f7997cfff5ed79900b4392","slug":"sarfaraz-khan-brother-and-mumbai-cricketer-musheer-khan-injured-in-road-accident-set-to-miss-irani-cup-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Musheer Khan: सरफराज के छोटे भाई मुशीर सड़क हादसे में घायल, गर्दन में लगी चोट, तीन महीने के लिए एक्शन से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Musheer Khan: सरफराज के छोटे भाई मुशीर सड़क हादसे में घायल, गर्दन में लगी चोट, तीन महीने के लिए एक्शन से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:22 AM IST
सार
यह चोट मुशीर के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में खूब रन बना रहे हैं और राष्ट्रीय टीम के लिए दावा ठोक रहे हैं। मुशीर फिलहाल रेड बॉल क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी के लिए खेलते हुए इंडिया-ए के खिलाफ 181 रनों की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
1 of 4
मुशीर खान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुंबई के युवा बल्लेबाज और स्टार क्रिकेटर सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनके गर्दन में गंभीर चोट लगी है और वह अब एक अक्तूबर से शुरू होने वाले ईरानी कप मैच में नहीं खेल पाएंगे। मुशीर अपने पिता नौशाद खान के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, जब उनकी कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर चार से पांच बार पलटी खा गई। इसके अलावा वह 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के शुरुआती मैचों से भी बाहर हो गए हैं।
2 of 4
मुशीर खान
- फोटो : Twitter
तीन महीने तक एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है
19 वर्षीय इस बल्लेबाज की चोट की गंभीरता और उनकी रिकवरी प्रक्रिया के आधार पर उन्हें अब तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। यह चोट मुशीर के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में खूब रन बना रहे हैं और राष्ट्रीय टीम के लिए दावा ठोक रहे हैं। लखनऊ के मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भोला सिंह ने एक बयान में कहा कि मुशीर खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा, 'पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल क्रिकेटर मुशीर खान को गर्दन में दर्द के कारण मेदांता अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनका इलाज विभाग के हड्डी रोग विभाग के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।'
3 of 4
मुशीर खान
- फोटो : Twitter
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का बयान
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने कहा कि मुशीर की गर्दन में फ्रैक्चर हुआ है और वह कड़ी निगरानी में हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की मेडिकल टीमें उनकी प्रगति पर बारीकी से नजर रख रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके उनकी देखभाल अच्छी तरीके से हो रही है। एमसीए ने कहा, 'एक बार मुशीर को यात्रा के लिए फिट मान लिया जाएगा, तो उन्हें आगे के उपचार के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। उनके ठीक होने की समयसीमा इन मूल्यांकनों के बाद निर्धारित की जाएगी।'
मुशीर शानदार फॉर्म में चल रहे थे
मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई को एक से पांच अक्तूबर तक लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप मैच में शेष भारत से भिड़ना है। ईरानी कप मैच के बाद मुंबई की टीम 11 अक्तूबर को बड़ौदा के खिलाफ अपने रणजी अभियान की शुरुआत करेगी। मुशीर फिलहाल रेड बॉल क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी के लिए खेलते हुए इंडिया-ए के खिलाफ 181 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद के मैचों में उनका फॉर्म खराब हो गया। उन्होंने अपनी पिछली चार पारियों में एक, पांच , दो, शून्य स्कोर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुशीर खान
- फोटो : twitter
प्रथम श्रेणी में मुशीर का शानदार रिकॉर्ड
मुशीर भारतीय घरेलू सर्किट में उभरती प्रतिभाओं में से एक हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 51.14 की शानदार औसत के साथ 15 पारियों में 716 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है। मुशीर की अनुपस्थिति मुंबई की टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।