{"_id":"66f7834c2e0af119cb02bbf2","slug":"pakistan-cricketer-basit-ali-warns-india-ahead-of-border-gavaskar-trophy-says-australia-playing-mind-games-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'कंगारू शातिर चाल चल रहे हैं...', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'कंगारू शातिर चाल चल रहे हैं...', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:48 AM IST
सार
बासित अली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया माइंड गेम खेल रहा है और भारत के अनुभवी खिलाड़ी उनके निशाने पर होंगे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस सीरीज से जुड़ा बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
रोहित और पैट कमिंस
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से पहले 'माइंड गेम' खेल रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता को लेकर फैंस के बीच उत्साह की लहर बननी शुरू हो गई है। यह सीरीज नवंबर में शुरू होने वाली है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने ऋषभ पंत को उस खिलाड़ी के रूप में चुना था, जिससे उनकी टीम को बचकर रहना होगा। कमिंस ने कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया था। कमिंस ने कहा था- पंत ने कुछ सीरीज पर गहरा प्रभाव छोड़ा है और हमें उन्हें शांत रखने की कोशिश करनी होगी।
2 of 4
बासित अली
- फोटो : twitter
बासित अली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया माइंड गेम खेल रहा है और भारत के अनुभवी खिलाड़ी उनके निशाने पर होंगे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वे माइंड गेम खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा और विराट कोहली से डरेगा। पंत ने हाल ही में रन बनाए हैं। वे माइंड गेम खेल रहे हैं। वे पंत को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह उनकी मानसिकता है। वे कुछ और दिखा रहे हैं और अन्य चीजों के बारे में सोच रहे हैं।'
3 of 4
पंत और नाथन लियोन
- फोटो : PTI
पिछले हफ्ते बासित ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की आलोचना की थी। विलो टॉक पॉडकास्ट पर लियोन ने भविष्यवाणी की थी कि ऑस्ट्रेलिया 5-0 से सीरीज जीतकर भारत का सूपड़ा साफ करेगा। उन्होंने लियोन की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी एक क्रिकेटर की ओर से नहीं आनी चाहिए। उन्होंने भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से भी लियोन की टिप्पणी का जवाब देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नाथन लियोन और पैट कमिंस
- फोटो : twitter
बासित ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं नाथन लियोन के उस बेवकूफाना भरे बयान के बारे में सिर्फ एक बात कहूंगा जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया भारत को पांच टेस्ट मैचों में हरा देगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया सिर्फ शब्दों में ऐसा कर पाएगा। पिछली दो सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाया है। इस तरह की टिप्पणियां क्रिकेटरों को शोभा नहीं देतीं। रिकी पोंटिंग या पूर्व क्रिकेटर इस तरह के बयान दे सकते हैं। मैं अश्विन से जवाब देने का अनुरोध करता हूं और कहता हूं कि भारत ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराएगा।' भारत इस समय बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहा है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया कट्टर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।