फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunflower: सूरजमुखी के फूल का मुख सूर्य की दिशा में ही क्यों होता है? ये है वजह

Fri, 27 Sep 2024 07:38 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Why sunflower always face the sun
Why sunflower always face the sun - फोटो : Amar Ujala

Why sunflower always face the sun: सूरजमुखी के फूल अपनी सुनहरी पंखड़ियों और सुंदर आकार के कारण काफी खूबसूरत दिखते हैं। सूरजमुखी के फूल आकार में काफी बड़े होते हैं। खेतों में हजारों सूरजमुखी के फूलों को एक साथ देखना काफी मनमोहक होता है। ये सूर्य की किरणों में चमकते हुए काफी सुंदर दिखते हैं। सूरजमुखी के फूल का विकास ऐसे क्षेत्रों में ज्यादा होता है, जहां धूप करीब 6 घंटों से ज्यादा निकलती है। यही नहीं वे क्षेत्र जहां ज्यादा गर्मी होती है वहां ये तेजी से विकसित होते हैं।



सूरजमुखी के फूल को देखते हुए आपके मन में यह सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर सूरजमुखी के फूल सूर्य की दिशा में ही मुंह क्यों किए होते हैं? और सूर्य के साथ ही ये क्यों गति करते हैं? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Why sunflower always face the sun
Why sunflower always face the sun - फोटो : AdobeStock

सूरजमुखी के फूल का मुख सूर्य की दिशा में ही क्यों होता है और ये सूर्य के साथ क्यों गति करते हैं? इसके पीछे का कारण हेलिओ ट्रॉपिज्म है। हेलिओ ट्रॉपिज्म के कारण ही फूल सूरज की दिशा की तरफ गति करते हैं। 

Mukti kothari: ये है भारत की सबसे डरावनी जगह, इतिहास जानने के बाद खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

Why sunflower always face the sun
Why sunflower always face the sun - फोटो : AdobeStock

हालांकि, रात के समय सूरजमुखी के फूल अपनी दिशा को पूरब की तरफ बदल लेते हैं। इसके बाद यह सूर्योदय होने का इंतजार करते हैं। हेलिओ ट्रॉपिज्म पर साल 2016 में एक अध्ययन किया गया था। 

आज का रहस्य: कहानी पद्मनाभस्वामी मंदिर के सातवें दरवाजे की, जिसके भीतर छुपा है बेशुमार खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Why sunflower always face the sun
Why sunflower always face the sun - फोटो : AdobeStock

इस अध्ययन में इस बारे में बताया गया था कि जिस तरह इंसानों के अंदर एक बायोलॉजिकल क्लॉक होती है ठीक उसी तरह सूरजमुखी के फूलों में भी एक बायोलॉजिकल घड़ी होती है। ये सूरज की रोशनी को डिटेक्ट करती है और उसी के मुताबिक सूरज की दिशा में मुड़ने के लिए प्रेरित करती है। 

Ghosts: रात के समय ही क्यों दिखाई देते हैं भूत प्रेत, जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

विज्ञापन
Why sunflower always face the sun
Why sunflower always face the sun - फोटो : AdobeStock

रिसर्च में इस बारे में भी बताया गया था कि रात के समय सूरजमुखी के फूल आराम करते हैं और दिन के समय ये एक्टिवेट हो जाते हैं। सूर्य की रोशनी जैसे-जैसे बढ़ती है वैसे ही सूरजमुखी के फूल की सक्रियता भी बढ़ती जाती है। इस कारण यह कहा जाता सकता है कि हेलिओ ट्रॉपिज्म के कारण ही सूरजमुखी के फूल सूर्य की दिशा में मुंह किए होते हैं।

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी नाव को 6 सेकेंड में खोजकर दिखाएं, बड़े-बड़े धुरंधर हो चुके हैं फेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed