{"_id":"66ed659a73d41338a70bab24","slug":"ind-vs-ban-1st-test-day-2-highlights-india-lead-by-308-runs-in-2nd-innings-vs-bangladesh-virat-kohli-rohit-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: चेपॉक में बना एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड, दूसरी पारी में भी विराट-रोहित हुए फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: चेपॉक में बना एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड, दूसरी पारी में भी विराट-रोहित हुए फेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:38 PM IST
सार
चेपॉक में एक नया रिकॉर्ड भी बना है। इस मैदान पर शुक्रवार को 17 विकेट गिरे। यह इस मैदान पर किसी टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत-बांग्लादेश के बीच चेपॉक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी और रोहित एंड कंपनी को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो चुकी है। शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दूसरी पारी में तीन झटके रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) के रूप में लगे। रोहित और विराट लगातार दूसरी पारी में फेल रहे। पहली पारी में विराट और रोहित ने छह-छह रन बनाए थे।
चेपॉक में एक नया रिकॉर्ड भी बना है। इस मैदान पर शुक्रवार को 17 विकेट गिरे। यह इस मैदान पर किसी टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 1979 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट के तीसरे दिन 15 विकेट गिरे थे। वहीं, साल 2021 में भारत इंग्लैंड के बीच टेस्ट में दो दिन 15-15 विकेट गिरे थे। इस टेस्ट के दूसरे और चौथे दिन चार-चार विकेट गिरे थे। भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट में दूसरे दिन 17 विकेट गिरे और कुल 267 रन बने।
2 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : BCCI
बांग्लादेश की पहली पारी
बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए 177 बनाने थे, लेकिन टीम वह भी नहीं बना पाई। हालांकि, भारत ने बांग्लादेश को फॉलोऑन नहीं खिलाते हुए खुद बल्लेबाजी की। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। वह दो रन बना सके थे।
3 of 7
आकाश दीप
- फोटो : BCCI
इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले वाले ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को आउट किया। आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर और फिर दूसरी गेंद पर मोमिनुल को क्लीन बोल्ड किया। जाकिर ने तीन रन बनाए, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश की टीम को लंच के ठीक बाद चौथा झटका लगा। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
शाकिब अल हसन और लिटन दास के बीच पनप रही साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने लिटन को सब्स्टिट्यूट फील्डर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लिटन और शाकिब के बीच छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। लिटन ने 42 गेंद में 22 रन की पारी खेली।जडेजा ने लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। लिटन ने 22 रन और शाकिब ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद हसन महमूद के रूप में टीम को आठवां झटका लगा।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
चायकाल तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। आठवां विकेट गिरते ही चायकाल की घोषणा की गई। जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। हसन ने मेहदी के साथ 20 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने तस्कीन अहमद और मोहम्मद सिराज ने नाहिद राणा को आउट कर बांग्लादेश की पारी को 149 रन पर समेट दिया। तस्कीन 11 रन और नाहिद 11 रन बना सके। बुमराह के अलावा सिराज, आकाश दीप और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।