सब्सक्राइब करें
LSG Inning
147/3 (10.2 ov)
Aiden Markram 6(4)*
Rishabh Pant 15 (9)
Mumbai Indians elected to bowl

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में जडेजा हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि, एक विकेट लेते ही बना लेंगे बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 23 Sep 2024 03:41 PM IST
सार

35 वर्षीय ऑलराउंडर की नजर एक अन्य रिकॉर्ड पर है। आगामी मैच में एक विकेट लेते ही उनके नाम 300 टेस्ट विकेट तो दर्ज होंगे ही, इसके अलावा वह इस प्रारूप में 300 विकेट और 3000 रन पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test 2024 Ravindra Jadeja 300 Wickets to 3000 Runs Elite List Kanpur Green Park Stadium
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर (शुक्रवार) से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बता दें कि, भारत ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ 280 रनों से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे टेस्ट पर है। 
Trending Videos
IND vs BAN 2nd Test 2024 Ravindra Jadeja 300 Wickets to 3000 Runs Elite List Kanpur Green Park Stadium
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कानपुर टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। एक विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लेंगे। इसी के साथ वह कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा के बाद ऐसा करने वाले सातवें गेंदबाज बन जाएंगे। चेपॉक टेस्ट में बाएं हाथ के गेंदबाज ने कुल पांच विकेट चटकाए थे। अब वह खास उपलब्धि से सिर्फ एक विकेट दूर हैं।

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट
अनिल कुंबले 132 619
रविचंद्रन अश्विन 101 522*
कपिल देव 131 434
हरभजन सिंह 103 417
इशांत शर्मा 105 311
जहीर खान 92 311
रवींद्र जडेजा 73 299*
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN 2nd Test 2024 Ravindra Jadeja 300 Wickets to 3000 Runs Elite List Kanpur Green Park Stadium
रवींद्र जडेजा-विराट कोहली - फोटो : @BCCI
35 वर्षीय ऑलराउंडर की नजर एक अन्य रिकॉर्ड पर है। आगामी मैच में एक विकेट लेते ही उनके नाम 300 टेस्ट विकेट तो दर्ज होंगे ही, इसके अलावा वह इस प्रारूप में 300 विकेट और 3000 रन पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, ऐसा करने वाले वह भारत के तीसरे खिलाड़ी होंगे। जडेजा से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (434 विकेट और 5248 रन) और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (522 विकेट और 3422 रन) यह कारनामा कर चुके हैं। 
IND vs BAN 2nd Test 2024 Ravindra Jadeja 300 Wickets to 3000 Runs Elite List Kanpur Green Park Stadium
भारतीय टीम - फोटो : PTI

टेस्ट क्रिकेट में 300+ विकेट और 3000+ रन लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच रन विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 167 3622 604
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 145 3154 708
कपिल देव (भारत) 131 5248 434
डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) 113 4531 362
चामिंडा वास (श्रीलंका) 111 3089 355
शॉन पोलॉक (द. अफ्रीका) 108 3781 421
इयान बॉथम (इंग्लैंड) 102 5200 383
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 101 3422 522
इमरान खान (पाकिस्तान) 88 3807 362
रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) 86 3124 431
रवींद्र जडेजा (भारत) 73 3122 299*
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed