फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश का सफाया करने उतरेगी टीम इंडिया, रोहित-कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद

Thu, 26 Sep 2024 10:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Sep 2024 10:09 PM IST
सार

India vs Bangladesh Test Head to Head : पहले टेस्ट मैच में रोहित और विराट का बल्ला खामोश रहा। ऐसे में रोहित और कोहली यहां बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। 

विज्ञापन
IND vs BAN Head to Head Test Records Match Preview India vs Bangladesh Squad News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCCI
पहले मैच में दमदार जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया की नजर अब दूसरे टेस्ट पर है। इस मैच में रोहित शर्मा की सेना बांग्लादेश का 2-0 से सफाया करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। फिलहाल भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद है, पिछले टेस्ट में दोनों का बल्ला खामोश रहा था।
IND vs BAN Head to Head Test Records Match Preview India vs Bangladesh Squad News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
मुकाबले पर बारिश का साया, पिच देगी किसका साथ?
कानपुर में पिछले कुछ दिनों से काफी उमस है और खिलाड़ियों को इस चुनौती से भी पार पाना होगा। यही नहीं मैच के पहले और तीसरे दिन बारिश आने की संभावना भी है। वहीं, पिच पर बात करें तो चेन्नई टेस्ट में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए अच्छा खाया उछाल था लेकिन कानपुर की पिच अलग होगी। यहां काली मिट्टी की पिच है जिस पर उतना उछाल नहीं होगा। मैच आगे बढ़ने के साथ इसके और धीमे होने की संभावना है।
IND vs BAN Head to Head Test Records Match Preview India vs Bangladesh Squad News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट - फोटो : BCCI
18वीं सीरीज जीतने से एक कदम दूर भारत
रविचंद्रन अश्विन का ऑलराउंड प्रदर्शन, शुभमन गिल का दूसरी पारी में शतक, ऋषभ पंत की शतकीय वापसी के कारण चेन्नई में हुए पहले टेस्ट में भारत ने अपना वर्चस्व कायम रखा। हालांकि पहले दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने अपना प्रभाव दिखाया था लेकिन जिस तरह भारतीय टीम ने वापसी की उससे घरेलू मैदान पर टेस्ट प्रारूप में उसकी क्षमता का पता चलता है। भारतीय टीम के पास कानपुर टेस्ट में घर पर लगातार 18वीं सीरीज जीतने का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN Head to Head Test Records Match Preview India vs Bangladesh Squad News in Hindi
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
कानपुर में भारत का रिकॉर्ड
कानपुर में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। अब तक टीम ने यहां 23 टेस्ट खेले हैं जिनमें सात में जीत और तीन में हार मिली है जबकि 13 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारत अभी तक बांग्लादेश से कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है और मेहमान टीम को अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिखाया कि वह टेस्ट क्रिकेट अपना ज्यादा प्रभाव छोड़ सकते हैं। उन्हें खेलते हुए देखकर लगता है कि उन्होंने अपने खेल में नए आयाम जोड़े हैं क्योंकि जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपने आक्रामक रवैये पर लगाम भी लगाई। ऐसे में वह विपक्षी टीम के लिए और खतरनाक हो गए हैं।
विज्ञापन
IND vs BAN Head to Head Test Records Match Preview India vs Bangladesh Squad News in Hindi
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
कुलदीप की हो सकती है घरेलू मैदान में वापसी
पहले टेस्ट मैच में रोहित और विराट का बल्ला खामोश रहा। ऐसे में रोहित और कोहली यहां बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे। इस विकेट से स्पिनरों को मदद मिलती रही है। भले ही शुरू में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है लेकिन खेल आगे बढ़ाने के साथ इसकी प्रकृति में बदलाव होने की संभावना है। ऐसे में भारत तीन तेज गेंदबाजों के बजाय तीन स्पिनरों को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है। ऐसी स्थिति में आकाशदीप की जगह कुलदीप यादव को मिल सकती है जिनका यह घरेलू मैदान है। भारत अगर बल्लेबाजी को अधिक मजबूत करना चाहेगा तो फिर अक्षर पटेल को कुलदीप पर प्राथमिकता मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed