{"_id":"678fd82885be88d75a04dd5c","slug":"ind-vs-eng-1st-t20-2025-preview-captain-vice-captain-and-players-list-news-in-hindi-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, गीली गेंद से किया अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, गीली गेंद से किया अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:54 PM IST
सार
मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख सदस्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और उप कप्तान अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। ऐसे में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ओस की भूमिका को ध्यान में रखकर मंगलवार को यहां गीली गेंद से अभ्यास किया और ऐसी परिस्थितियों में मेजबान टीम दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है।
2 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
ईडन गार्डन्स में साल के इस समय ओस एक स्थाई चिंता का विषय है। ओस के कारण गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है, इसलिए तीसरे स्पिनर को मैदान पर उतारना महंगा साबित हो सकता है।
3 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख सदस्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और उप कप्तान अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। ऐसे में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, अगर हमें पता है कि ओस पड़ने वाली है, तो आप गीली गेंद से तैयारी शुरू कर देते हैं। आप अभ्यास सत्र के दौरान गीली गेंद से गेंदबाजी करना शुरू कर देते हैं। आप गीली गेंद से क्षेत्ररक्षण करते हैं। तो ये चीजें हैं जो आपके नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
5 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
इस तरह की परिस्थितियों में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके शामिल होने से भारत का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।