फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG T20 Playing 11: दूसरे टी20 के लिए शमी को मिलेगी एकादश में जगह? जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

Tue, 28 Jan 2025 12:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jan 2025 12:59 PM IST
सार

India vs England (IND vs ENG ) 2nd T20 Playing Today: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में प्रभावित किया था और वह इस प्रारूप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने थे। उनका प्लेइंग-11 में रहना तय है। हालांकि, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को ही टीम में जगह दी जा सकती है।

विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 2nd T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत कोलकाता में जीत के साथ की थी। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 चेन्नई में शनिवार को खेला जाएगा। माना जा रहा था कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आखिरकार 14 महीने बाद भारतीय जर्सी में लौटने में सफल होंगे, लेकिन उन्हें कोलकाता में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। शमी के नहीं खेलने से एक बार फिर उनके फिटनेस को लेकर अटकलें लगना शुरू हो गई थी। 
IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 2nd T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI
अक्षर, बिश्नोई और वरुण को जगह मिलना तय 
कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों को मदद मिली, लेकिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर स्पिनरों का दबदबा रहता है। ऐसे में भारतीय टीम उपकप्तान अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती जैसे तीन स्पिनर के साथ उतर सकती है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में प्रभावित किया था और वह इस प्रारूप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने थे। उनका भी प्लेइंग-11 में रहना तय है। हालांकि, नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को ही टीम में जगह दी जा सकती है। 
IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 2nd T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
शमी का शामिल होना फिटनेस पर निर्भर
भारतीय टीम निश्चित तौर पर शमी को मैदान पर उतारना चाहेगी, लेकिन यह सब कुछ उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। भारत को हालांकि पहले मैच में इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज की कमी नहीं खली थी। इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करके भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत की अंतिम एकादश में खास बदलाव करने की संभावना नहीं है। अगर शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए फिट हो जाते हैं तो उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 2nd T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
अभिषेक-सैमसन पर रहेगी अच्छी शुरुआत की जिम्मेदारी
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले मैच में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, तथा यह दोनों एक बार फिर से उसे दोहराना चाहेंगे। पिछले छह मैच में तीन शतक बनाने वाले सैमसन लंबी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन की तूफानी पारी खेली थी। सैमसन चेन्नई में पहले मैच की भरपाई करना चाहेंगे। अभिषेक और सैमसन की सलामी जोड़ी को अगर अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत रखना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। भारत को कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए थे। असल में सूर्यकुमार पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद 11 पारियों में केवल दो अर्धशतक लगा पाए हैं।
विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: India vs England 2nd T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players List
इंग्लैंड की टीम - फोटो : ECB Twitter
इंग्लैंड ने किया एक बदलाव
जहां तक इंग्लैंड की बात है, उसकी टीम पहले मैच में हार के बाद वापसी के लिए बेताब होगी। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। उसने गस एटकिंसन की जगह ब्राइडन कार्से को एकादश में शामिल किया है। चेन्नई की परिस्थितियों को देखकर लग रहा था कि इंग्लैंड युवा स्पिनर रेहान अहमद को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद और लियाम लिविंगस्टोन भारतीय बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेंगे। जहां तक उसके तेज गेंदबाजों का सवाल है तो पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के सामने जोफ्रा आर्चर को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज नहीं चल पाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed