फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में आकाश दीप ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इंग्लैंड में 10 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय

Sun, 06 Jul 2025 10:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 06 Jul 2025 10:25 PM IST
सार

एजबेस्टन टेस्ट में आकाश दीप ने जमकर कहर बरपाया। उन्होंने पहली पारी में 88 रन खर्च किए और चार विकेट हासिल किए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 99 रन खर्च किए और छह विकेट झटके। इसी के साथ वह इंग्लैंड में 10 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

विज्ञापन
ind vs eng 2nd test 2025 akash deep got 10 wickets slams record in birmingham test know details
आकाश दीप - फोटो : ANI

भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में 336 रनों से हरा दिया। भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज आकाश दीप का अहम योगदान रहा। उन्होंने 10 विकेट लेकर इंग्लैंड को घुटनों पर ला दिया। वह 39 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट में 10 विकेट हॉल हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए। 

ind vs eng 2nd test 2025 akash deep got 10 wickets slams record in birmingham test know details
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
39 साल बाद आकाश दीप ने दोहराया रिकॉर्ड
एजबेस्टन टेस्ट में आकाश दीप ने जमकर कहर बरपाया। उन्होंने पहली पारी में 88 रन खर्च किए और चार विकेट हासिल किए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 99 रन खर्च किए और छह विकेट झटके। इसी के साथ वह इंग्लैंड में 10 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए। उनसे पहले यह कारनामा चेतन शर्मा ने किया था। उन्होंने 1986 में बर्मिंघम टेस्ट में ही 10 विकेट हासिल किए थे। अब आकाश दीप ने 39 साल बाद यह रिकॉर्ड दोहराया है। 
ind vs eng 2nd test 2025 akash deep got 10 wickets slams record in birmingham test know details
आकाश दीप - फोटो : ANI
इंग्लैंड में दोनों पारियों में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने आकाश दीप
आकाश दीप इंग्लैंड में दो बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए। इसी के साथ वह चेतन शर्मा और जहीर खान के क्लब में शामिल हो गए। चेतन शर्मा ने 1986 में पहली पारी में 130 रन खर्च करते हुए चार और दूसरी पारी में 58 रन खर्च करते हुए छह विकेट हासिल किए थे। उसके बाद 2007 में जहीर खान ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके थे। इस मामले में तीसरे स्थान पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने 2021 में बर्मिंघम में ही पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए थे। सिराज भी ऐसा कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने 2021 में लॉर्ड्स टेस्ट में पहली पारी में चार और दूसरी पारी में चार विकेट झटके थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed