{"_id":"686a654e195f20072a0ae9d3","slug":"great-pyramid-of-giza-who-built-great-pyramid-giza-new-discovery-claims-2025-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Great Pyramid of Giza: पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Great Pyramid of Giza: पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Jul 2025 05:33 PM IST
सार
Great Pyramid of Giza: पुरातत्वविदों ने मिस्र के महान पिरामिड के अंदर एक बेहद अहम खोज की है। इससे यह पुष्टि हो गई है कि 4,500 साल पहले इस स्मारक का निर्माण वास्तव में किसने किया था? पुरातत्वविदों की नई खोज से 4,500 साल पहले बने दुनिया के इस अजूबे के असली निर्माताओं की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Great Pyramid of Giza: दुनिया के सात अजूबों में शामिल गीजा के विशाल पिरामिड के निर्माण को लेकर आए दिन चर्चा होती है। आखिर इतने विशाल संरचना को इतनी सटीकता से किसने बनाया? वर्षों से इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश की जा रही है। अब तक माना जाता रहा है कि पिरामिड के निर्माण कई वर्ष लगे होंगे। मिस्र के फराहो ने गुलामों से इसका निर्माण कराया होगा। अब नई खोज में खुलासा हुआ है कि इसको बनाने में गुलामों का इस्तेमाल नहीं किया गया था। गीजा के महान पिरामिड के भी कुछ असाधारण खोज से जानकारी मिली है कि इन्हें वास्तव में किसने बनाया था।
पुरातत्वविदों ने मिस्र के महान पिरामिड के अंदर एक बेहद अहम खोज की है। इससे यह पुष्टि हो गई है कि 4,500 साल पहले इस स्मारक का निर्माण वास्तव में किसने किया था? पुरातत्वविदों की नई खोज से 4,500 साल पहले बने दुनिया के इस अजूबे के असली निर्माताओं की पुष्टि हुई है। प्राचीन यूनानी स्रोतों से मिले कुछ संकेतों से अभी तक दावा किया जाता रहा है कि गुलामों ने इसका निर्माण किया होगा।
2 of 5
पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe Stock
पिरामिड के अंदर कुछ कब्रें मिली है, जिसके आधार यह खोज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसिद्ध इजिप्टोलॉजिस्ट डॉ. जाही हवास और उनकी टीम कई साल से मिस्र के पिरामिड का अध्ययन कर रही है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी खोज की है जिससे पता चला है कि दुनिया के इस अजूबे का निर्माण एक लाख गुलामों द्वारा नहीं, बल्कि वहां कठोर शासन के तहत काम करने वाले अत्यंत कुशल, पेशेवर और वेतनभोगी मजदूरों ने किया था।
3 of 5
पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe Stock
डॉ. जाही हवास और उनकी टीम ने हाल ही में इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया और राजा के कक्ष के ऊपर संकीर्ण कक्षों की एक श्रृंखला का अन्वेषण किया। इसमें उन्हें 13वीं शताब्दी ईसा पूर्व के कार्यदलों द्वारा छोड़े गए कुछ ऐसे चिह्न मिले, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था। पिरामिड के दक्षिण में कुछ कब्रें मिली है, जो कुशल श्रमिकों के अंतिम स्थल हैं। इनमें पत्थरों को काटते हुए श्रमिकों की मूर्तियां और पिरामिड के किनारे के पर्यवेक्षक और शिल्पकार की 21 चित्रलिपि उपाधियां भी मिली हैं।
पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe Stock
गुलामों ने नहीं बनाया पिरामिड
डॉक्टर जाही हवास ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनकी खोज के निष्कर्षों से पुष्टि होती है कि गुलामों ने गीजा के पिरामिड को नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि अगर वे गुलाम होते तो उन्हें पिरामिडों के बगल में कभी नहीं दफनाया जाता। इनकी कब्रों में औजारों को रखा गया और इनके नाम भी गुदवाए गए। यह इनके प्रति शासन की ओर से दिखाए गए सम्मान को दिखाता है। यह सम्मान गुलामों को लिए संभव ही नहीं था।
पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe Stock
उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि ये पिरामिड बनाने वालों का उस वक्त के शासन तक संपर्क था। इस नई खोज ने उस पुरानी धारणा को खारिज कर दिया है, जिसमें गुलामों से गीजा पिरामिड के निर्माण कराए जाने की बात कही जाती है। ऐसे में इस पर आने वाले समय में कुछ और दावे किए जा सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।