फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: वनडे में लगातार 10वां टॉस हारा भारत; वरुण एक मैच खेलकर बाहर, अर्शदीप को मौका, पर बैठे रह गए पंत

Wed, 12 Feb 2025 01:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Feb 2025 01:59 PM IST
सार

भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 10वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है।

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI: India lost toss for 10th straight time, Varun, Jadeja, Shami Out, Rishabh Pant not playing
भारतीय टीम में तीन बदलाव हैं - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह इस सीरीज में लगातार तीसरी बार रहा जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हारे। उन्होंने पिछले दो मैचों में भी टॉस गंवाया था। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज जीतने में कामयाब रही है। भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 
IND vs ENG 3rd ODI: India lost toss for 10th straight time, Varun, Jadeja, Shami Out, Rishabh Pant not playing
जोस बटलर और रोहित शर्मा - फोटो : Twitter
वनडे में लगातार 10 टॉस हार चुका भारत
भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 10वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है। इस दौरान भारतीय टीम 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टॉस गंवा चुकी है। भारत को पिछले नौ वनडे मैचों में से चार जीते हैं, जबकि चार में हार मिली है। एक मैच टाई रहा है। वनडे में लगातार 10 टॉस हारने का रिकॉर्ड दूसरा सबसे ज्यादा है। इस मामले में नीदरलैंड सबसे आगे है। यह टीम मार्च 2011 से लेकर अगस्त 2013 तक लगातार 11 वनडे में टॉस हारी थी। वहीं, आईसीसी के नियमित सदस्य देशों में भारत के आंकड़े सबसे ज्यादा हैं। 
IND vs ENG 3rd ODI: India lost toss for 10th straight time, Varun, Jadeja, Shami Out, Rishabh Pant not playing
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम में तीन बदलाव
भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए। वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा तीसरे वनडे में नहीं खेल रहे। रोहित ने बताया कि वरुण के पैर में चोट है। वरुण ने टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले खेले थे और पिछले कटक मैच से ही वनडे में डेब्यू किया था। हालांकि, वह एक मैच खेलकर ही चोटिल हो गए। वरुण को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। वहीं, जडेजा और शमी को आराम दिया गया है। इन तीनों की जगह अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को मौका दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 3rd ODI: India lost toss for 10th straight time, Varun, Jadeja, Shami Out, Rishabh Pant not playing
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
ऋषभ पंत को एक भी मैच में नहीं खिलाया गया
अर्शदीप और सुंदर इस वनडे सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे हैं, जबकि कुलदीप को नागपुर वनडे के बाद दूसरे वनडे के लिए टीम से बाहर किया गया था। अब फिर से उनकी वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम से सिर्फ ऋषभ पंत ही ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोई मैच खेलने को नहीं मिला। ऐसे में सवाल यह उठता है कि मैच प्रैक्टिस के लिए क्या उन्हें एक मैच खिलाना चाहिए था? इसका जवाब शायद टीम मैनेजमेंट के पास ही हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed