{"_id":"687fc1d048fc2c9c3e03890e","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-ben-stokes-said-icc-needs-to-give-a-hard-look-at-how-over-rate-fines-are-structured-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण कटे थे इंग्लैंड के अंक, ICC की कार्रवाई से खफा बेन स्टोक्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण कटे थे इंग्लैंड के अंक, ICC की कार्रवाई से खफा बेन स्टोक्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:22 PM IST
सार
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के कारण उनकी टीम के दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक काट लिए गए थे। इंग्लैंड ने मैच तो जीत लिया, लेकिन धीमी ओवर गति के कारण उसे डब्ल्यूटीसी (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) के दो महत्वपूर्ण अंक गंवाने पड़े।
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ओवर रेट संबंधी कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से दुनिया भर की अलग-अलग परिस्थितियों को देखते हुए ओवर गति के मौजूदा नियमों की समीक्षा करने की मांग की है।
2 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के कारण उनकी टीम के दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक काट लिए गए थे। इंग्लैंड ने मैच तो जीत लिया, लेकिन धीमी ओवर गति के कारण उसे डब्ल्यूटीसी (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) के दो महत्वपूर्ण अंक गंवाने पड़े। इससे उसके कुल अंक घटकर 22 रह गए। स्टोक्स ने मंगलवार को चौथे टेस्ट से पहले कहा, 'मैं फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा हूं। ओवर गति ऐसी चीज नहीं है जिसकी मुझे चिंता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जानबूझकर गति धीमी कर रहा हूं। मैं इससे जुड़ी निराशा को समझता हूं लेकिन मुझे सच में लगता है कि इसके तरीके पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।'
3 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
उन्होंने आगे कहा, 'आप एक ही नियम एशिया और दूसरी जगहों के लिए नहीं रख सकते हैं। एशिया में स्पिन गेंदबाज लगभग 70 प्रतिशत ओवर डालते है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में 70-80 प्रतिशत ओवर तेज गेंदबाज डालते हैं। यह तो सामान्य ज्ञान है कि स्पिनर को ओवर डालने में कम समय लगता है। ऐसे में आपको विभिन्न महाद्वीपों में ओवर रेट के समय को बदलने पर विचार करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
स्टोक्स का मानना है कि कई बार खेल की गति धीमी करने की जरूरत होती है और इसका असर ओवर रेट पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों से ओवर रेट में गिरावट आई है। मुझे आश्चर्य है कि क्या यह रन गति के बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है। गेंद अक्सर बाउंड्री के पार जा रही है। इसमें जाहिर तौर पर काफी ज्यादा समय लगेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : PTI
स्टोक्स ने कहा कि स्पिन गेंदबाज के चोटिल होने से भी ओवर रेट का मामला गड़बड़ा जाता है। उन्होंने कहा, 'बशीर (शोएब बशीर) को चोट लगी थी, जो एक स्पिनर हैं। इसलिए हम पांचवें दिन अपने स्पिनर का उतना उपयोग नहीं कर पाए जितना हम चाहते थे। हमें पूरे दिन लगभग तेज गेंदबाजी करनी पड़ी। यह स्पष्ट है कि इससे ओवर रेट की गति कम होगी। खेल में ऐसे भी दौर होते हैं जहां आप हर चीज को धीमा करने की कोशिश करते हैं। कई बार यह रणनीतिक कारणों से होता है। मुझे लगता है कि इतनी सारी चीजें हैं जो आपकी ओवर-रेट को प्रभावित करती हैं, कि यह इतना आसान नहीं हो सकता कि ‘यह समय है, आपको यह करना है’ क्योंकि आप क्रिकेट की गुणवत्ता को शीर्ष बनाए रखना चाहते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।