{"_id":"679cddf3560eb89f62077037","slug":"ind-vs-eng-4th-t20-2025-sanju-samson-wicket-saqib-mahmood-t20i-wicket-against-team-india-record-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: चौथे मैच में भी विफल रहे संजू सैमसन, भारत के विरुद्ध ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने साकिब महमूद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: चौथे मैच में भी विफल रहे संजू सैमसन, भारत के विरुद्ध ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने साकिब महमूद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 Jan 2025 07:58 PM IST
सार
सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शॉट गेंद के खिलाफ संघर्ष कर करे हैं। चार पारियों में उन्होंने तेज गेंदबाजों द्वारा शॉर्ट गेंदों के खिलाफ 23 गेंद खेली हैं और 19 रन बनाए हैं और चार बार ऐसी गेंदों पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भी असफल रहे और तीन गेंद खेलकर एक रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने भले ही पिछले 13 टी20 पारियों में तीन शतक लगाए हैं, लेकिन वह निरंतरता बरकरार नहीं रख सके हैं। सैमसन ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक जड़ा था, लेकिन इस साल उन्होंने चार पारियां खेली पर प्रभावित नहीं कर सके।
2 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
शॉर्ट गेंदों के खिलाफ कर रहे संघर्ष
सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में शॉट गेंद के खिलाफ संघर्ष कर करे हैं। चार पारियों में उन्होंने तेज गेंदबाजों द्वारा शॉर्ट गेंदों के खिलाफ 23 गेंद खेली हैं और 19 रन बनाए हैं और चार बार ऐसी गेंदों पर आउट हुए हैं। सैमसन भारत के लिए पिछली 13 टी20 पारियों में तीन शतक तो बना चुके हैं, लेकिन सात बार पांच से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सके। इन छह बार में चार बार सैमसन खाता भी नहीं खोल सके। इन 13 पारियों में तीन शतक को छोड़ दें तो कोई 50+ का स्कोर नहीं है। भारत के टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद से वह 13 टी20 खेल चुके हैं। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वह दो मैचों में खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में उन्होंने 29 और 10 रन के स्कोर बनाए थे। फिर तीसरे टी20 में उन्होंने 47 गेंद में 111 रन की पारी खेली थी।
3 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
ये फॉर्म दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले मैच में भी जारी रही। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 50 गेंद में 107 रन बनाए। हालांकि, फिर दूसरे और तीसरे टी20 में वह खाता नहीं खोल सके। चौथे टी20 में सैमसन ने 56 गेंद में नाबाद 109 रन की पारी खेली। फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती चार मैचों में वह 26, 5, 3, 1 का स्कोर बना पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साकिब महमूद
- फोटो : X
साकिब ने मेडन ओवर के साथ लिए तीन विकेट
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद भारत के खिलाफ मौजूदा दौरे पर अपना पहला मैच खेलने उतरे और उन्होंने शुरुआती ओवर में ही धमाल मचा दिया। मैच का दूसरा ओवर डालने आए साकिब ने पहले सैमसन को ब्राइडन कार्से के हाथों कैच कराया, फिर अगली गेंद पर तिलक वर्मा को खाता खोले बिना जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच कराकर आउट किया। साकिब हैट्रिक पूरी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने ओवर की अंतिम गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार कार्से को आसान सा कैच दे बैठे। साकिब इंग्लैंड के पहले और भारत के खिलाफ टी20 में मेडन ओवर देकर तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।