फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेइंग XI: निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया फिर करेगी प्रयोग? ऐसी हो सकती है अंतिम एकादश

Sat, 20 Mar 2021 08:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Mar 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 5th T20i: Predicted and Probable Playing XI of indian cricket team against england
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के निर्णायक दौर में पहुंच गई है। दोनों ही टीमें दो-दो मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं और आखिरी मुकाबले में खिताब पर कब्जा जमाकर अपना दम दिखाना चाहेंगी। 20 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें जब आमने-सामने होंगी तब अपना-अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सीरीज का अंत करना चाहेंगी। 



भारतीय टीम ने इस सीरीज में कई बदलाव और प्रयोग किए हैं, जिसका उसे फायदा भी मिला है। टीम को सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के रूप में दो दमदार खिलाड़ी मिले, हार्दिक पांड्या फिर से गेंदबाजी करने लगे और लंबे समय बाद वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार भी लय हासिल करते दिख रहे हैं। टीम को हालांकि केएल राहुल की फॉर्म से निराशा हुई होगी लेकिन पिछले मुकाबले में उन्होंने भी कुछ रन बनाने की कोशिश की। फिलहाल आइए जानते हैं कि आखिरी मुकाबले में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI...

IND vs ENG, 5th T20i: Predicted and Probable Playing XI of indian cricket team against england
रोहित शर्मा - फोटो : social media

ओपनर्स:
भारतीय टीम ने इस सीरीज में अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कई प्रयोग किए, लेकिन तीसरे और चौथे मैच में उन्होंने एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल पर ही भरोसा जताया। दोनों ने हालांकि अभी तक टीम को कोई बड़ी शुरुआत नहीं दी है बावजूद इसके टीम आखिरी मुकाबले में भी इसी जोड़ी के साथ उतरना चाहेगी और एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद करेगी।



IND vs ENG, 5th T20i: Predicted and Probable Playing XI of indian cricket team against england
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media

मध्यक्रम: 
कप्तान विराट कोहली ने तीसरे और चौथे मैच में अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए खुद को नीचे भेजा है। तीसरे मुकाबले में ईशान किशन तो चौथे मैच में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। दोनों ने ही मौके को भुनाया भी। ऐसे में एक बार फिर से सूर्यकुमार तीसरे, विराट कोहली चौथे और उसके बाद बाकी के खिलाड़ी खेलने उतर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 5th T20i: Predicted and Probable Playing XI of indian cricket team against england
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media

ऑलराउंडर्स: 
टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी शानदार प्रदर्शन किया है, जो टीम के लिए एक अच्छी बात है। लेकिन टीम को उनसे बल्लेबाजी में भी आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाने की उम्मीद रहेगी।  

विज्ञापन
IND vs ENG, 5th T20i: Predicted and Probable Playing XI of indian cricket team against england
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

विकेटकीपर:
ऋषभ पंत से टीम को जिस तरह के पारी की उम्मीद है, वह उसे पूरा कर रहे हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं। हालांकि टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इस सीरीज में पंत का बल्लेबाजी क्रम भी बदला है और उन्हें श्रेयस अय्यर से ऊपर भेजा जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed