{"_id":"65e82742641c21a70302930f","slug":"ind-vs-eng-5th-test-r-ashwin-and-jonny-bairstow-to-play-100th-test-in-dharamshala-will-create-history-record-2024-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: धर्मशाला में 100वां टेस्ट खेलेंगे अश्विन और बेयरस्टो, 2013 के बाद पहली बार होगा ऐसा, रचेंगे इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: धर्मशाला में 100वां टेस्ट खेलेंगे अश्विन और बेयरस्टो, 2013 के बाद पहली बार होगा ऐसा, रचेंगे इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:50 PM IST
सार
धर्मशाला में खेला जाने वाला टेस्ट अश्विन और बेयरस्टो, दोनों के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा। दोनों अगर खेले तो टेस्ट क्रिकेट में ऐसा चौथी बार होगा जब दो या इससे ज्यादा खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां मैच खेलेंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। यह मैच भारत के रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के लिए बेहद खास है। दोनों का ही यह 100वां टेस्ट मैच होगा। अगर दोनों मैदान पर उतरते हैं यानी अगर दोनों को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है तो दोनों खास उपलब्धि हासिल करेंगे।
Trending Videos
2 of 5
रोहित और अश्विन
- फोटो : BCCI
दोनों अगर खेले तो टेस्ट क्रिकेट में ऐसा चौथी बार होगा जब दो या इससे ज्यादा खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां मैच खेलेंगे। पहली बार ऐसा तब हुआ था जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और एलेक स्टीवर्ट साल 2000 में ओल्ड ट्रैफर्ड में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचे थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस, शॉन पोलक और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, तीनों महान खिलाड़ियों ने एक साथ 100वां टेस्ट मैच खेला था। यह तीनों 2006 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
2013 में पर्थ में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने एक साथ 100वां टेस्ट मैच खेला था। अश्विन और बेयरस्टो गुरुवार को भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें और अंतिम टेस्ट में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे और लिस्ट में चौथे नंबर पर आ जाएंगे। हालांकि, कुक-क्लार्क के बाद यह केवल दूसरी बार होगा जब विरोधी टीमों के दो खिलाड़ी एक ही मैच में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे।
4 of 5
अश्विन
- फोटो : BCCI
भारत-इंग्लैंड मैच शुरू होने के ठीक एक दिन बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी और पूर्व कप्तान केन विलियमसन एक साथ अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में आठ मार्च से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट का हिस्सा बनते ही खास उपलब्धि हासिल करेंगे और दो या इससे ज्यादा खिलाड़ियों के एक ही मैच में 100वां टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल करने के मामले में लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के पास पिछले 112 वर्षों में ऐसी पहली टीम बनने का मौका है जिसने पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज के बाकी बचे चार टेस्ट जीते। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से, राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रन से और फिर रांची में चौथा टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती, जो कि एक रिकॉर्ड है। जीत का यह सिलसिला 22 फरवरी 2013 से अब तक जारी है। भारत ने सातवीं बार टेस्ट में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की है। कप्तान स्टोक्स और कैच ब्रैंडन मैकुलम के साथ आने के बाद इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज हार है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।