फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिल सकता है आराम, चैंपियंस ट्रॉफी है वजह

Tue, 31 Dec 2024 05:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 31 Dec 2024 05:38 PM IST
सार

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है। इस सीरीज की शुरुआत छह फरवरी को होगी। दूसरा मैच नौ और अंतिम मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के चलते टीम मैनेजमेंट बुमराह को आराम देने का फैसला कर सकता है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Jasprit Bumrah may get rest in the ODI series against England, Champions Trophy is the reason
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आ रहे हैं। खबर है कि नए साल की शुरुआत में उनके वर्कलोड को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है। दरअसल, नए साल की शुरुआत भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ करेगी। वनडे सीरीज में बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
IND vs ENG: Jasprit Bumrah may get rest in the ODI series against England, Champions Trophy is the reason
रोहित, बुमराह और कोहली - फोटो : BCCI
इंडिया टुडे के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है। इस सीरीज की शुरुआत छह फरवरी को होगी। दूसरा मैच नौ और अंतिम मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के चलते टीम मैनेजमेंट बुमराह को आराम देने का फैसला कर सकता है।
IND vs ENG: Jasprit Bumrah may get rest in the ODI series against England, Champions Trophy is the reason
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होगा। पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में आगामी टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Jasprit Bumrah may get rest in the ODI series against England, Champions Trophy is the reason
बुमराह - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चार मैचों की आठ पारियों में 31 वर्षीय गेंदबाज ने 2.72 की इकोनॉमी से 30 विकेट चटकाए हैं। इनमें तीन पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। अब वह सिडनी टेस्ट में भी इस तरह के प्रदर्शन के लिए बेताब होंगे। बता दें कि, मेलबर्न टेस्ट में 184 रनों से मिली शिकस्त के बाद भारत इस सीरीज में 1-2 से पिछड़ गया है। टीम को सीरीज की समापन 2-2 की बराबरी पर करने के लिए हर हाल में तीन दिसंबर से शुरू होने वाले मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed