फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के सबसे पसंदीदा शिकार हैं जो रूट; जेमी स्मिथ ने गिलक्रिस्ट और संगकारा को पीछे छोड़ा

Fri, 11 Jul 2025 05:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

लॉर्ड्स में पहले दिन तो रूट ने बुमराह को खेल लिया, लेकिन दूसरे दिन शुरुआत में सीम और स्विंग का फायदा उठाते हुए बुमराह ने रूट को क्लीन बोल्ड किया। रूट ने आउट होने से पहले 199 गेंद में 10 चौके की मदद से 104 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
IND vs ENG: Joe Root is Jasprit Bumrah favorite wicket; Jamie Smith fastest wicketkeeper batter to 1000 runs
बुमराह और रूट - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे दिन आधे घंटे के अंदर इंग्लिश टीम ने तीन अहम विकेट गंवा दिए। जसप्रीत बुमराह ने ये तीनों झटके इंग्लैंड को दिए। उन्होंने पहले मैदान पर जम चुके कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट को पवेलियन भेजा, फिर क्रिस वोक्स को खाता नहीं खोलने दिया। स्टोक्स 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने 37वां टेस्ट शतक पूरा किया। दोनों को बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। पिछली कुछ सीरीज में बुमराह रूट पर भारी साबित हुए हैं।


टेस्ट में बुमराह के खिलाफ रूट का प्रदर्शन
रन बनाए गेंदें खेलीं आउट हुए औसत
311 612 11 बार 28.27
IND vs ENG: Joe Root is Jasprit Bumrah favorite wicket; Jamie Smith fastest wicketkeeper batter to 1000 runs
बुमराह और रूट - फोटो : ANI
लॉर्ड्स में पहले दिन तो रूट ने बुमराह को खेल लिया, लेकिन दूसरे दिन शुरुआत में सीम और स्विंग का फायदा उठाते हुए बुमराह ने रूट को क्लीन बोल्ड किया। रूट ने आउट होने से पहले 199 गेंद में 10 चौके की मदद से 104 रन की पारी खेली। रूट टेस्ट में बुमराह के पसंदीदा शिकार रहे हैं। ये हम नहीं...बल्कि आकंड़े बता रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड के नए स्टार जेमी स्मिथ ने टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन के मामले में एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

रूट को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज
गेंदबाज बोल्ड कैच कैच बिहाइंड एलबीडब्ल्यू कुल
कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 2 4 3 2 11
बुमराह (भारत) 2 5 1 3 11
हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) 4 2 1 3 10
जडेजा (भारत) 1 2 1 4 8
लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 6 1 1 8
स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 4 4 - 8
IND vs ENG: Joe Root is Jasprit Bumrah favorite wicket; Jamie Smith fastest wicketkeeper batter to 1000 runs
बुमराह और रूट - फोटो : ANI
बुमराह के खिलाफ रूट ने टेस्ट में 612 गेंदों में 311 रन बनाए हैं। इस दौरान बुमराह ने उन्हें 11 बार आउट किया। उन्होंने रूट को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पवेलियन भेजने के मामले में पैट कमिंस की बराबरी की। दोनों ने इस दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज को 11-11 बार आउट किया है। रूट ने बुमराह के खिलाफ 28.27 की औसत से रन बनाए हैं। बुमराह ने रूट के बाद पैट कमिंस को सबसे ज्यादा बार अपना शिकार बनाया है। कमिंस को बुमराह ने आठ बार आउट किया है। बुमराह ने रूट को दो बार क्लीन बोल्ड, पांच बार कैच आउट, एक बार विकेट के पीछे कराया और तीन बार एल्बीडब्ल्यू आउट किया है। वहीं, कमिंस और बुमराह के बाद रूट को सबसे ज्यादा बार हेजलवुड (10 बार) ने आउट किया है। रवींद्र जडेजा, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क ने रूट को आठ-आठ बार आउट किया है।

बुमराह ने टेस्ट में इनका सबसे ज्यादा शिकार किया
बल्लेबाज बोल्ड कैच कैच बिहाइंड एलबीडब्ल्यू कुल
रूट (इंग्लैंड) 2 5 1 3 11
कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 2 4 1 1 8
हेड (ऑस्ट्रेलिया) 2 2 2 - 6
ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) 1 3 - 2 6
बेयरस्टो (इंग्लैंड) 1 2 1 1 5
क्राउली (इंग्लैंड) 1 2 - 2 5
पोप (इंग्लैंड) 3 1 - 1 5
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Joe Root is Jasprit Bumrah favorite wicket; Jamie Smith fastest wicketkeeper batter to 1000 runs
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
रूट कर रहे हैं सचिन के रनों के रिकॉर्ड का पीछा
रूट मौजूदा समय में टेस्ट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13,219 रन बनाए हैं। वह सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सबसे ज्यादा 15,921 रनों का पीछा कर रहे हैं। रूट सचिन के टेस्ट रन से केवल 2702 रन दूर हैं। जिस गति से वह रन बना रहे हैं और जिस फॉर्म में वह हैं, अगर वह फिट रहे और उनकी फॉर्म में गिरावट नहीं आई या फिर संन्यास नहीं लिया तो अगले तीन-चार साल में सचिन को पीछे छोड़कर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इतना ही नहीं, रूट टेस्ट में 37 शतक लगा चुके हैं और वह सचिन के 51 शतक, जैक कैलिस के 45 शतक और रिकी पोंटिंग के 41 शतक से कुछ ही कदम दूर हैं। 
विज्ञापन
IND vs ENG: Joe Root is Jasprit Bumrah favorite wicket; Jamie Smith fastest wicketkeeper batter to 1000 runs
जेमी स्मिथ - फोटो : ANI
जेमी स्मिथ ने बनाया रिकॉर्ड
वहीं, जेमी स्मिथ दुनिया भर में छाते जा रहे हैं। यह विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले दो टेस्ट में कई बेहतरीन पारियां खेल चुका है। उन्होंने शुक्रवार को टेस्ट में 1000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाजों में गेंद के मामले सबसे तेज 1000 रन पूरे किए। जेमी ने 1303 गेंद में 1000 रन पूरे किए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के सरफराज अहमद के नाम था। सरफराज ने 1311 गेंद में 1000 रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 1330 गेंद के साथ एडम गिलक्रिस्ट, चौथे नंबर पर 1367 गेंद के साथ निरोशन डिकवेला और पांचवें नंबर पर 1375 गेंद के साथ क्विंटन डिकॉक हैं।

टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन (विकेटकीपर बल्लेबाज)
विकेटकीपर गेंदें
जेमी स्मिथ 1303
सरफराज अहमद 1311
एडम गिलक्रिस्ट 1330
निरोशन डिकवेला 1367
क्विंटन डिकॉक 1375

टेस्ट में सबसे कम पारियों में 1000 रन (विकेटकीपर बल्लेबाज)
विकेटकीपर पारियां
क्विंटन डिकॉक/जेमी स्मिथ 21
दिनेश चांदीमल/जॉनी बेयरस्टो 22
कुमार संगकारा/एबी डिविलियर्स 23
जेफ डुजोन 24
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed