सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: कुलदीप टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय; इस मामले में भी भारत के पहले गेंदबाज बने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Mar 2024 04:02 PM IST
सार

कुलदीप गेंद के हिसाब से टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अक्षर पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा। कुलदीप ने टेस्ट में 1871 गेंद फेंक कर 50 विकेट पूरे किए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Kuldeep Yadav fastest Indian to complete 50 wickets in Test; Kuldeep Yadav Record vs England Test
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच पामच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में कुलदीप यादव ने कहर बरपाया। धर्मशाला में उनकी स्पिन होती गेंदों के सामने इंग्लिश बल्लेबाज धराशाई हो गए। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी को 218 रन पर समेट दिया। कुलदीप ने 15 ओवर में 72 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने जैक क्राउली (79), बेन डकेट (27), ओली पोप (11), जॉनी बेयरस्टो (29) और बेन स्टोक्स (0) को आउट किया। चार विकेट लेते ही कुलदीप ने टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट भी पूरे कर लिए। फिलहाल उनके नाम 12 टेस्ट में 51 विकेट हैं। 40 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Trending Videos
IND vs ENG: Kuldeep Yadav fastest Indian to complete 50 wickets in Test; Kuldeep Yadav Record vs England Test
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
कुलदीप गेंद के हिसाब से टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अक्षर पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा। कुलदीप ने टेस्ट में 1871 गेंद फेंक कर 50 विकेट पूरे किए, जबकि अक्षर ने इसके लिए 2205 गेंद फेंकी थीं। बुमराह 2520 गेंद के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इतना ही नहीं कुलदीप टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं। वहीं, ओवरऑल वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे स्पिनर हैं। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स (कुल 134 विकेट) और इंग्लैंड के जॉनी वार्डल (कुल 102 विकेट) ने यह मुकाम हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Kuldeep Yadav fastest Indian to complete 50 wickets in Test; Kuldeep Yadav Record vs England Test
कुलदीप ने क्राउली को आउट किया - फोटो : BCCI
टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में कुलदीप का स्ट्राइक रेट दूसरा सबसे बेहतरीन है। गेंदबाजों का स्ट्राइक रेट यानी यानी औसतन कितनी गेंद में वह चटकाते हैं। कुलदीप का टेस्ट में स्ट्राइक रेट 36.8 है। वहीं, इस मामले में पहले नंबर पर इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन हैं। उनका स्ट्राइक रेट 34.1 का था। तीसरे नंबर 37.7 के स्ट्राइक रेट के साथ जॉन फेरिस और चौथे नंबर पर 38.7 के स्ट्राइक रेट के साथ पूर्व कीवी तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड हैं।
IND vs ENG: Kuldeep Yadav fastest Indian to complete 50 wickets in Test; Kuldeep Yadav Record vs England Test
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
धर्मशाला में इस टेस्ट से पहले अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला गया था। यह टेस्ट मैच सात साल पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। वह मैच इस फॉर्मेट में कुलदीप का डेब्यू मैच रहा था। सात साल बाद उन्होंने इस मैदान पर लौटकर घातक गेंदबाजी की है। कुलदीप ने चौथी बार पारी में पांच विकेट लिए। उनके अलावा अश्विन ने चार विकेट लिए। यह उनका 100वां टेस्ट मैच है। वहीं, रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed