फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भावुक हुए अश्विन, कहा- पत्नी को नहीं पता था वह किस स्थिति में पड़ने जा रहीं, टेस्ट क्रिकेट ही जीवन

Thu, 07 Mar 2024 03:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Mar 2024 03:19 PM IST
सार

अश्विन ने इस दौरान कैश रिच टी20 लीग का समर्थन जरूर किया, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को ही खिलाड़ी का असली जीवन बताया। उन्होंने धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लिए।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: Ravichandran Ashwin emotional in his 100th Test, says, Test cricket is what life is
अश्विन, प्रीति और उनकी दोनों बेटियां - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा टेस्ट अश्विन के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट है। गुरुवार को भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से अपनी विशेष 100वीं टेस्ट कैप प्राप्त करने के बाद इस दिग्गज ने स्पिनर ने जीवन के कई पहलुओं, टेस्ट क्रिकेट और अपने परिवार के बारे में बातचीत की। इस स्पीच के दौरान वह भावुक भी हो गए।
IND vs ENG 5th Test: Ravichandran Ashwin emotional in his 100th Test, says, Test cricket is what life is
अश्विन को कैप देते द्रविड़ - फोटो : BCCI
अश्विन ने इस दौरान कैश रिच टी20 लीग का समर्थन जरूर किया, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को ही खिलाड़ी का असली जीवन बताया। उन्होंने कहा- आईपीएल एक बेहद लोकप्रिय टूर्नामेंट रहा है। बहुत सारे बच्चे टी20 खेलना चाहते हैं और आईपीएल में जाना चाहते हैं। मैं वास्तव में चाहता हूं कि वे वहां जाएं, लेकिन एक बात याद रखें, टेस्ट में ऐसी कई चीजें हैं जो जिंदगी आपको नहीं सिखाएगी।
IND vs ENG 5th Test: Ravichandran Ashwin emotional in his 100th Test, says, Test cricket is what life is
अश्विन को कैप देते द्रविड़ - फोटो : BCCI
अश्विन ने कहा, 'मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट ही जीवन है। यह जीवन का सबसे करीबी तालमेल है जिसे आप पा सकते हैं। यह आपको दबावों से निपटने और उससे जूझने के बारे में सिखाएगा।' 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले 37 वर्षीय अश्विन ने उन पर विश्वास करने और उनकी यात्रा का समर्थन करने के लिए अपने पिता रविचंद्रन को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा- यह काफी भावनात्मक क्षण है। सिर्फ मेरे लिए ही नहीं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो बहुत ज्यादा भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन आज चेन्नई में बैठे एक व्यक्ति के लिए बेहद भावनात्मक क्षण है। दुर्भाग्य से, वह यहां नहीं आ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: Ravichandran Ashwin emotional in his 100th Test, says, Test cricket is what life is
अश्विन, प्रीति और उनकी दोनों बेटियां - फोटो : BCCI
अश्विन ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा- पहला दिन (एक बच्चे क्रिकेटर के रूप में), मुझे अभी भी यह बहुत स्पष्ट रूप से याद है। मैंने अपनी किट पेट्रोल टैंक के सामने रख दिया था। फिर वह आए और मुझे बाइक पर बैठाकर कोचिंग कैंप में ले गए। एक सरकारी कर्मचारी (उनके पिता) अपने बेटे को जीवन में बहुत आगे ले जाना चाहता था। उन्होंने लगा था कि मैं कभी ऐसा कर पाऊंगा। मेरी मां और निश्चित रूप से मेरे दादाजी की मदद से वह मुझे यहां ले आए।
विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: Ravichandran Ashwin emotional in his 100th Test, says, Test cricket is what life is
अश्विन को कैप देते द्रविड़ - फोटो : BCCI
संघर्ष के दौर में अश्विन की पत्नी प्रीति उनके लिए समर्थन का एक बड़ा स्तंभ रही हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी को नहीं पता था कि वह क्या कर रही है। वह मेरे जीवन में शामिल हो गईं और वह आज मेरे बगल में खड़ी हैं। मेरे दो प्यारे बच्चे हैं जो पिछले कुछ वर्षों से मेरी यात्रा का आनंद ले रहे हैं।' अश्विन को कैप सौंपने के बाद द्रविड़ ने कहा कि तमिलनाडु का यह क्रिकेटर इस पल को जीने के योग्य हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed