फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG 2nd T20: शास्त्री-गावस्कर ने हैरी ब्रूक पर कसा तंज, 'धुंध' की वजह से बोल्ड होने वाले बयान पर घेरा

Sun, 26 Jan 2025 09:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Jan 2025 09:26 AM IST
सार

पहले टी20 में क्लीन बोल्ड होने के बाद ब्रूक ने बयान दिया था कि वह कोलकाता में धुंध होने की वजह से वह गेंद नहीं पढ़ पाए और क्लीन बोल्ड हो गए थे। उन्होंने कहा था कि चेन्नई में धुंध नहीं होती तो वह गेंद आसानी से पढ़ पाएंगे। हालांकि, दूसरे टी20 में भी वरुण ने ही उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'No Smog', Sunil Gavaskar, Ravi Shastri Roast Harry Brook After Varun Chakravarthy clean bowled
सुनील गावस्कर, हैरी ब्रूक और रवि शास्त्री - फोटो : Twitter
हैरी ब्रूक को आने वाले समय का बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। इंग्लैंड के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स ने हाल फिलहाल में इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ कर चुके हैं। हालांकि, भारत में अब तक उन्होंने वैसा प्रदर्शन नहीं किया है। न ही आईपीएल और न ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ब्रूक का प्रदर्शन कुछ खास रहा है। अभी जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी ब्रूक आसानी से आउट हो गए। पहले टी20 में उन्होंने 17 रन और दूसरे टी20 में 13 रन बनाए थे। अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने ब्रूक पर तंज कसा है। 
IND vs ENG: 'No Smog', Sunil Gavaskar, Ravi Shastri Roast Harry Brook After Varun Chakravarthy clean bowled
हैरी ब्रूक को पहले टी20 में वरुण ने क्लीन बोल्ड किया था - फोटो : Twitter
दरअसल, पहले टी20 में ब्रूक ने 14 गेंद में 17 रन और दूसरे टी20 में आठ गेंद में 13 रन बनाए। दोनों ही मैचों में उन्हें भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड किया। पहले टी20 में क्लीन बोल्ड होने के बाद ब्रूक ने बयान दिया था कि वह कोलकाता में धुंध होने की वजह से वह गेंद नहीं पढ़ पाए और क्लीन बोल्ड हो गए थे। उन्होंने कहा था कि चेन्नई में धुंध नहीं होती तो वह गेंद आसानी से पढ़ पाएंगे। इसके बाद चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 में भी ब्रूक को वरुण ने ही क्लीन बोल्ड किया। हालांकि, रवि शास्त्री और गावस्कर ने उन पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
IND vs ENG: 'No Smog', Sunil Gavaskar, Ravi Shastri Roast Harry Brook After Varun Chakravarthy clean bowled
हैरी ब्रूक को दूसरे टी20 में भी वरुण ने क्लीन बोल्ड किया - फोटो : Twitter
ब्रूक के बल्लेबाजी करने के लिए आने के बाद कमेंट्री कर रहे शास्त्री ने ऑन एयर कहा, 'हैरी ब्रूक के लिए अच्छी खबर है। यहां कोई धुंध नहीं है।' फिर जब वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड की पारी के सातवें ओवर में ब्रूक को आउट किया, तो सुनील गावस्कर ने चुटकी ली और कहा, 'यहां तो रोशनी साफ है। कोई धुंध नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: 'No Smog', Sunil Gavaskar, Ravi Shastri Roast Harry Brook After Varun Chakravarthy clean bowled
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए पहले टी20 में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में तिलक ने 55 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed