पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs IRE Photos: तीन स्वेटर पहनकर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे चहल, भारतीय फैंस की भीड़ देख हार्दिक खुश

Mon, 27 Jun 2022 02:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 02:47 PM IST
सार

आयरलैंड में पहले टी20 मैच के दौरान स्टेडियम में भारतीय फैंस बड़ी संख्या में मौजूद थे। यह देख हार्दिक ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लग रहा कि वो देश से बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs IRE 1st T20i Match Highlights in Hindi
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। हार्दिक पांड्या ने कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और युजवेन्द्र चहल जैसे खिलाड़ी भी बेहतरीन लय में दिखे। दीपक हुड्डा ने बल्ले से कमाल किया। इस मैच में बारिश ने शुरुआत में खलल डाला, लेकिन बाद में बारिश रुकी और 12-12 ओवर का मैच हुआ। इस मैच के दौरान भारतीय समर्थक बड़ी संख्या में मैदान में मौजूद थे। 


कप्तान हार्दिक को यह बात बेहद पसंद आई। वहीं, युजवेन्द्र चहल ने अपनी गेंदों ने से आयरलैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, लेकिन वो खुद ठंड से परेशान हो गए और तीन स्वेटर पहनकर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे। यहां हम इस मैच से जुड़े ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
IND vs IRE 1st T20i Match Highlights in Hindi
युजवेन्द्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
युजवेन्द्र चहल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में सिर्फ 11 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। चहल तीन स्वेटर पहनकर यह अवॉर्ड लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि आयरलैंड की ठंड से वो काफी परेशान हैं और बेहतर नहीं महसूस कर रहे हैं। 
IND vs IRE 1st T20i Match Highlights in Hindi
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
यह मैच आयरलैंड के डबलिन में था, लेकिन यहां भी स्टेडियम में भारतीय टीम के प्रशंसक बहुतायत में मौजूद थे। पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या को भी यह पसंद आया और उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लग रहा कि वो अपने देश से बाहर मैच खेल रहे हैं। घर वाला प्यार देने के लिए उन्होंने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs IRE 1st T20i Match Highlights in Hindi
उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 में कमाल करने के बाद उमरान मलिक ने भारतीय टीम में भी जगह बना ली है। उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला। भुवनेश्वर कुमार ने उमरान को भारत की टी20 टीम की टोपी दी। भुवी इस सीरीज में भारत के उपकप्तान भी हैं। भुवनेश्वर और उमरान मलिक हैदराबाद के लिए साथ खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
IND vs IRE 1st T20i Match Highlights in Hindi
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने इस मैच में बहुत ही आसान जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड के 108 रन पर रोका फिर 10 ओवर के अंदर लक्ष्य का पीछा कर लिया। इसके साथ ही भारत ने इस सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed