फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs IRE: इस भारतीय ने जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, 'छोटे सरदार' ने विजेता चुना, अर्शदीप के साथ खिंचवाई फोटो

Thu, 06 Jun 2024 01:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jun 2024 01:25 PM IST
सार

फील्डिंग कोच दिलीप आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय फील्डर्स के एफर्ट के बारे में बात करते हैं। इस दौरान उन्होंने अक्षर पटेल, विराट कोहली और ऋषभ पंत की भी जमकर तारीफ की। देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs IRE: Rohit Sharma, Virat Kohli React on Siraj getting Best Fielder Award T20 World Cup 2024
बेस्ट फील्डर अवॉर्ड - फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने फिर से एक खास मुहीम शुरू की। दरअसल, टीम मैनेजमेंट ने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण करने वाले भारतीय को अवॉर्ड देना शुरू किया था और इसे  'बेस्ट फील्डर अवॉर्ड' कहा गया था। अब टी20 विश्व कप 2024 में भी इसे जारी रखा है। आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद एक खास ट्विस्ट के साथ सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस दौरान पूरी टीम ड्रेसिंग रूम में एक साथ बैठी थी और फील्डिंग कोच टी दिलीप ने 'छोटे सरदार' की मदद से विजेता चुना। बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
IND vs IRE: Rohit Sharma, Virat Kohli React on Siraj getting Best Fielder Award T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, बीसीसीआई ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें एक छोटे बच्चे सुभेक को यह कहते हुए सुना जा सकता है- मैं अर्शदीप सिंह का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं उनसे मिलना चाहता हूं। इसके बाद वह कहता है- मैं विराट कोहली से मिलना चाहता हूं। फिर यह पूछे जाने पर कि वह अर्शदीप से नहीं मिलना चाहते? इस पर सुभेक कहता है- मैं उन्हें अंत के लिए बचाना चाहता हूं क्योंकि वह बेस्ट हैं। 

इसके बाद ड्रेसिंग रूम की तस्वीर सामने आती है, जहां फील्डिंग कोच दिलीप आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय फील्डर्स के एफर्ट के बारे में बात करते हैं। हालांकि, वनडे विश्व कप की तुलना में इस बार ड्रसिंग रूम में काफी बदलाव है। जहां केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे टीम के साथ हैं। ऐसे में सभी ने इस खास मौके को काफी एंजॉय किया। वहां कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ भी बैठे दिखे। 
IND vs IRE: Rohit Sharma, Virat Kohli React on Siraj getting Best Fielder Award T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
दिलीप ने इन खिलाड़ियों की तारीफ की
इसके बाद दिलीप कहते हैं, 'टी20 में जीत की सबसे अहम कड़ी गेम अवेयरनेस है। हर गेंद महत्व रखती है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण अक्षर पटेल का कैच है। उन्होंने बैरी मैक्कार्थी का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वहीं, विराट ने फिर से मैदान पर अपनी एनर्जी दिखाई। वह फील्ड में घूमते रहे और अपना बेस्ट एफर्ट डाला। बेस्ट फील्डर अवॉर्ड के लिए हमारे पहले प्रतियोगी ऋषभ पंत हैं। वह काफी समय बाद वापसी कर रहे हैं, लेकिन उनका इस असीमित उछाल वाली पिच पर जमकर टेस्ट हुआ। हमारे दूसरे प्रतियोगी एक ऐसा तेज गेंदबाज है, जिसने फील्डिंग के दौरान कोई कोताही नहीं बरती। अपने सटीक थ्रो से काफी बेहतरीन काम किया और गैरेथ डेलानी को रन आउट करने में अहम भूमिका निभाई- मोहम्मद सिराज।' 

आगे दिलीप कहते हैं- विजेता चुनने में थोड़ा ट्विस्ट है। विजेता का एलान एक युवा करेगा जो भारतीय है और यहां न्यूयॉर्क का निवासी है। इसी बीच युजवेंद्र चहल 'छोटे सरदार' सुभेक को लेकर ड्रेसिंग रूम में आते हैं। सुभेक सबसे पहले अर्शदीप से मिलता है। फिर वह सिराज यानी बेस्ट फील्डर अवॉर्ड के विजेता को जाकर गले लगा लेता है। इसके बाद कोच द्रविड़ उससे उसका नाम भी पूछते हैं और उसे शुभकामनाएं भी देते हैं। जाते-जाते सुभेक अर्शदीप से मिलते हैं और उन्हें कहते हैं कि उनके पिता अर्शदीप के बहुत बड़े फैन हैं। अर्शदीप फिर सुभेक के साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs IRE: Rohit Sharma, Virat Kohli React on Siraj getting Best Fielder Award T20 World Cup 2024
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
मैच में क्या हुआ?
टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में बैरी मैक्कार्थी की गेंद पर रिवर्स स्कूप से छक्का लगाकर मैच खत्म किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed