फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: अर्धशतक लगाकर रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित, बनाए कई रिकॉर्ड; विराट-जयवर्धने की इस खास सूची में भी शामिल हुए

Thu, 06 Jun 2024 09:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jun 2024 09:46 AM IST
सार

मैच में 37 रन बनाते ही रोहित ने टी20 विश्व कप में हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इस टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट कोहली और श्रीलंका के महेला जयवर्धने यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma Retired Hurt, Rohit record T20 Runs WC Runs, Virat Kohli India vs Ireland T20 World Cup 2024
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने आयरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। 97 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 12.2 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। मैच के बाद रोहित ने बताया कि उनके हाथ में थोड़ा सा दर्द है, जो कि उन्होंने टॉस के समय भी बताया था। इसी वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हुए। भारत को अगला मैच पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम से खेलना है और उस मैच में रोहित का होना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि उन्होंने सतर्कता बरती। रोहित ने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 
Rohit Sharma Retired Hurt, Rohit record T20 Runs WC Runs, Virat Kohli India vs Ireland T20 World Cup 2024
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप में रोहित के हजार रन
मैच में 37 रन बनाते ही रोहित ने टी20 विश्व कप में हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इस टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले विराट कोहली और श्रीलंका के महेला जयवर्धने यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विराट के नाम इस टूर्नामेंट में 1142 रन और जयवर्धने के नाम 1016 रन हैं। रोहित एक रन से जयवर्धने को पीछे छोड़ने से चूक गए। रोहित के नाम फिलहाल टी20 विश्व कप में 37 पारियों में 128.48 के स्ट्राइक रेट से 1015 रन हैं।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट 100s 50s
विराट कोहली 28 1142 130.66 0 14
महेला जयवर्धने 31 1016 134.74 1 6
रोहित शर्मा 40 1015 128.48 0 10
क्रिस गेल 33 965 142.75 2 7
Rohit Sharma Retired Hurt, Rohit record T20 Runs WC Runs, Virat Kohli India vs Ireland T20 World Cup 2024
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन पूरे
इसके साथ ही हिटमैन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन भी पूरे कर लिए। विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। वहीं, विराट के बाद रोहित ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम तीनों प्रारूप में 4000 से ज्यादा रन हैं। विराट ने टेस्ट में 8848 रन, वनडे में 13,848 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4038 रन हैं। वहीं, रोहित ने टेस्ट में 4137 रन, वनडे में 10,709 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4026 रन हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में 4000+ रन
खिलाड़ी टेस्ट (रन) वनडे (रन) टी20 (रन)
विराट कोहली 8848 13,848 4038
रोहित शर्मा 4137 10,709 4026
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma Retired Hurt, Rohit record T20 Runs WC Runs, Virat Kohli India vs Ireland T20 World Cup 2024
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने 600 छक्के पूरे किए
रोहित ने पारी के दौरान तीन छक्के लगाए। इनमें अपने चिरपरिचित अंदाज में पुल शॉट पर छक्का भी शामिल है। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के भी पूरे कर लिए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मुकाम छूने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। उनके बाद दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय को मिलाकर कुल 553 छक्के लगाए थे। वहीं, शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी मैच छक्के
रोहित शर्मा 472 600
क्रिस गेल 483 553
शाहिद अफरीदी 524 476
ब्रैंडन मैकुलम 432 398
मार्टिन गुप्टिल 367 383
विज्ञापन
Rohit Sharma Retired Hurt, Rohit record T20 Runs WC Runs, Virat Kohli India vs Ireland T20 World Cup 2024
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया
रोहित ने मार्क अडायर की फुलटॉस गेंद पर चौका लगा 36 गेंद में अपना 30वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक भी पूरा कर लिया। 2012 से 2022 के पिछले पांच विश्वकप में विराट कोहली अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे, लेकिन इस बार यह उपलब्धि रोहित शर्मा ने अर्जित की। 10वें ओवर में रोहित 37 गेंद में 52 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। नौवें ओवर में लिटिल की गेंद उनके हाथ पर लगी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed