फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umran Malik: पिता लगाते थे फल की दुकान, आसान नहीं रहा कश्मीर से लेकर टीम इंडिया तक का सफर, अब मिला डेब्यू का मौका

Sun, 26 Jun 2022 08:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 26 Jun 2022 08:32 PM IST
सार

उमरान की कहानी काफी रोचक है। 2017 तक उन्हें पेशेवर क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। वे जम्मू में टेनिस बॉल क्रिकेट के स्टार थे।

विज्ञापन
IND vs IRE Umran Malik Father used to set up fruit shop know journey from Kashmir to Team India of sunrisers hyderabad fast bowler
उमरान मलिक को भुवनेश्वर कुमार ने डेब्यू कैप दी - फोटो : BCCI
उमरान मलिक का सपना आखिरकार पूरा हो गया। उन्हें भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिल गया। आयरलैंड के खिलाफ डबलिन में उमरान ने रविवार (26 जून) को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में डेब्यू किया। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले इस तेज गेंदबाज का सफर आसान नहीं रहा। जम्मू में नेट्स से लेकर आईपीएल में दिग्गज बल्लेबाजों के सामने तेज गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले उमरान की कहानी रोचक है। उमरान के पिता फल की दुकान लगाते हैं। वो चाहते थे कि बेटा पढ़ लिखकर परिवार का नाम करे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उन्हें पेशेवर क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया।
IND vs IRE Umran Malik Father used to set up fruit shop know journey from Kashmir to Team India of sunrisers hyderabad fast bowler
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
उमरान की कहानी काफी रोचक है। 2017 तक उन्हें पेशेवर क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। वे जम्मू में टेनिस बॉल क्रिकेट के स्टार थे। दोस्त अब्दुल समद ने एक दिन उनकी मुलाकात अपने कोच रंधीर मन्हास से कराई। रंधीर ने जब उमरान को नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा तो हैरान रह गए।
IND vs IRE Umran Malik Father used to set up fruit shop know journey from Kashmir to Team India of sunrisers hyderabad fast bowler
कप्तान ऋषभ पंत के साथ तेज गेंदबाज उमरान मलिक - फोटो : बीसीसीआई
उमरान उस समय तक प्रतिदिन ट्रेनिंग भी नहीं कर रहे थे। मन्हास ने उनसे कहा कि तुम एक दिन भारत के लिए खेल सकते हैं। उनके इस कथन के बाद उमरान की जिंदगी बदल गई। उन्होंने फिर क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। उमरान ने फिर एक भी दिन ट्रेनिंग करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs IRE Umran Malik Father used to set up fruit shop know journey from Kashmir to Team India of sunrisers hyderabad fast bowler
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद उमरान ने जम्मू अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल दिया। उन्हें जम्मू की जूनियर टीम में चुना गया। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उमरान को एक मैच में ही खेलने का मौका मिला। इसके बाद अंडर-23 ट्रायल्स में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
IND vs IRE Umran Malik Father used to set up fruit shop know journey from Kashmir to Team India of sunrisers hyderabad fast bowler
उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
2019-20 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान जम्मू-कश्मीर को असर के खिलाफ खेलना था। पूर्व भारतीय विकेटकीपर और असम के कोच अजय रात्रा ने नेट्स पर गेंदबाजी के लिए कुछ गेंदबाजों को बुलाया। उनमें उमरान मलिक भी थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed