{"_id":"63c82593ddcf055c88347ab9","slug":"ind-vs-nz-1st-odi-highlights-india-vs-new-zealand-match-shubman-gill-michael-bracewell-century-news-in-hindi-2023-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: शुभमन गिल के दोहरे शतक से जीता भारत, घरेलू मैदान पर लगातार छठी जीत, माइकल ब्रैसवेल का शतक गया बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: शुभमन गिल के दोहरे शतक से जीता भारत, घरेलू मैदान पर लगातार छठी जीत, माइकल ब्रैसवेल का शतक गया बेकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:42 AM IST
सार
IND vs NZ 1st ODI Highlights: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब पहुंच गई, लेकिन वह लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। कीवी टीम 49.2 ओवरों में 337 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
1 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मिली इस जीत से टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। साथ ही उसने घरेलू मैदान पर लगातार छठे मैच में जीत हासिल की है। इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच जीते थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में 21 जनवरी (शनिवार) को खेला जाएगा।
2 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब पहुंच गई, लेकिन वह लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। कीवी टीम 49.2 ओवरों में 337 रनों पर सिमट गई।
न्यूजीलैंड को चाहिए थे आखिरी ओवर में 20 रन
3 of 7
मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन बनाने थे। गेंदबाजी करने के लिए शार्दुल ठाकुर आए। उनकी पहली गेंद पर माइकल ब्रैसवेल ने छक्का मार दिया। उसके बाद शार्दुल ने वाइड फेंक दी। इस तरह पांच गेंद पर अब 13 रन चाहिए थे। शार्दुल ने चालाकी दिखाई और ब्रैसवेल को फुल लेंग्थ की गेंद पर फेंकी। वह उसे नहीं खेल पाए और गेंद उनके पैड से लगी। शार्दुल की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया। ब्रैसवेल ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला दिया। इस तरह टीम इंडिया आखिरी ओवर में हारते-हारते बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए रोहित शर्मा
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। रोहित 38 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह वनडे में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (123 छक्के) को पीछे छोड़ा। रोहित के 125 छक्के हो गए हैं।
विज्ञापन
कोहली, ईशान, सूर्या और हार्दिक नहीं खेल पाए बड़ी पारी
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने वाले विराट कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला। कोहली आठ रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन को दोहरा शतक लगाने के बाद पहली बार खेलने का मौका मिला। वह पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। सूर्या 31 और हार्दिक 28 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।