फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Playing 11: तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति पर आगे बढ़ेगा भारत? जानें संभावित प्लेइंग-11

Tue, 15 Oct 2024 05:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 05:38 PM IST
सार

IND vs NZ Playing 11 Today Match: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों को मौका दिया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन और कप्तान रोहित शर्मा इसी फॉर्मूले के साथ आगे बढ़ेंगे या टीम में कोई बदलाव देखने मिलेगा।

विज्ञापन
IND vs NZ Dream11 Prediction India vs New Zealand 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11 - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ सफल टेस्ट और टी20 सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। भारत को इसके बाद नवंबर के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उसे पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कठिन चुनौती से पहले भारतीय टीम प्रबंधन अपनी बेंच स्ट्रेंग्थ को परखना चाहेगा। 
IND vs NZ Dream11 Prediction India vs New Zealand 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों को मौका दिया था। बांग्लादेश के खिलाफ दोनों ही टेस्ट मैचों की पिच सिर्फ स्पिनरों के मददगार वाली नहीं थी और इसमें तेज गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन और कप्तान रोहित शर्मा इसी फॉर्मूले के साथ आगे बढ़ेंगे या टीम में कोई बदलाव देखने मिलेगा। बेंगलुरु में मौसम भी साफ नहीं रहने की भविष्यवाणी है जिससे खेल की शुरुआत देर से हो सकती है।
IND vs NZ Dream11 Prediction India vs New Zealand 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
बुमराह, आकाश दीप और सिराज - फोटो : BCCI
तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार रहती है और ऐसे में भारतीय स्पिनर कहर बरपा सकते हैं। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी फॉर्म में हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट में 11 विकेट लिए। पांचवें गेंदबाज पर फैसला लेने से पहले भारतीय टीम प्रबंधन को काफी सोच विचार करना होगा। पिछली सीरीज की तरह संयोजन रखने पर आकाश दीप तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर बुमराह और मोहम्मद सिराज का साथ दे सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्टार स्पिन जोड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ गेंद के अलावा बल्ले से भी प्रभावित किया था और वे पहली पसंद होंगे। हालांकि, भारत बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को भी उतार सकता है जो निचले क्रम पर उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल ने गर्दन में दर्द की शिकायत की है। अगर गिल मैच से पहले फिट नहीं हो सके तो टीम प्रबंधन अक्षर या कुलदीप में से किसी को मौका दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Dream11 Prediction India vs New Zealand 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
प्लेइंग-11 को लेकर रोहित ने नहीं खोले पत्ते
भारतीय कप्तान रोहित ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन प्लेइंग-11 को लेकर कोई पत्ते नहीं खोले। रोहित ने कहा कि बेंगलुरु में बारिश का मौसम है जिस कारण वे इस बारे में अंतिम निर्णय बुधवार की सुबह ही लेंगे। कप्तान का कहना है कि पिच फिलहाल कवर्स से ढकी है और टीम संयोजन पर कोई भी फैसला पिच तथा परिस्थिति के अनुकूल लिया जाता है। वहीं, सोमवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया था। गंभीर ने कहा था, संयोजन परिस्थितियों, विकेट और विपक्षी टीम पर निर्भर करता है। इस ड्रेसिंग रूम की सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे पास इतने सारे स्तरीय खिलाड़ी हैं और हम उनमें से किसी को भी चुन सकते हैं।
विज्ञापन
IND vs NZ Dream11 Prediction India vs New Zealand 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
टॉम लाथम - फोटो : Twitter
श्रीलंका दौरे की कड़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाकर भारत दौरे पर आई है। न्यूजीलैंड की कमान टॉम लाथम के हाथों में है और वह भारतीय चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे। भारत के सामने समस्याएं बड़ी नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। स्पिनरों के सामने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कीवी टीम को श्रीलंका ने 2-0 से हराया। अब भारत के रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खतरनाक स्पिनरों का सामना करना उनके लिए कठिन चुनौती होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed