फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: भारतीय टीम के दो महारथी...रोहित और विराट, न्यूजीलैंड के खिलाफ छह पारियों में 100 रन भी नहीं बना सके

Sun, 03 Nov 2024 11:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Nov 2024 11:50 AM IST
सार

विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में तीन टेस्ट की छह पारियों में 15.50 की औसत से 93 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है।

विज्ञापन
IND vs NZ: Two maestros of Indian team Rohit Sharma and Virat Kohli could not even score 100 runs in 6 innings
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। अपने ही घर में भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दिया। भारतीय टीम 12 साल बाद अपने घर में कोई टेस्ट सीरीज हारी और घर में लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला भी टूट गया। वैसे तो पूरी टीम का ही प्रदर्शन खराब रहा, लेकिन जिन दो दिग्गजों से सबसे ज्यादा उम्मीद थी, उनका प्रदर्शन तो बेहद निराशाजनक रहा। हम बात कर रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की। दोनों को स्पिन का बेहद शानदार खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन इस सीरीज में मेहमान टीम के गेंदबाज दोनों पर हावी रहे। रोहित ने तेज गेंदबाजों पर भी गलत शॉट खेलकर अपने विकेट तोहफे के रूप में दिया। नतीजा यह हुआ कि दोनों तीन टेस्ट की छह पारियों में 100-100 रन भी नहीं बना सके।
loader
IND vs NZ: Two maestros of Indian team Rohit Sharma and Virat Kohli could not even score 100 runs in 6 innings
विराट कोहली - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट-रोहित का खराब प्रदर्शन
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में तीन टेस्ट की छह पारियों में 15.50 की औसत से 93 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 70 रन की पारी खेली थी। इस पारी को छोड़ दिया जाए तो बाकी की पांच पारियों में वह 23 रन बना सके। वहीं, रोहित शर्मा ने तीन टेस्ट की छह पारियों में विराट से भी कम 91 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका औसत 15.17 का रहा है। रोहित ने पहले टेस्ट में 52 रन बनाए थे, जो कि इस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। बाकी की पांच पारियों में उन्होंने 39 रन बनाए। इन दोनों से ज्यादा रन रवींद्र जडेजा के नाम है, जिन्होंने छह पारियों में 105 रन बनाए। रोहित ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 18 रन और दूसरी पारी में 11 रन बनाए।

विराट के नाम खराब रिकॉर्ड
विराट मुंबई टेस्ट की पहली पारी में चार रन बना पाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने एक रन बनाए। इस तरह उन्होंने इस टेस्ट में कुल पांच रन बनाए। विराट द्वारा बनाए गए पांच रन उस टेस्ट में उनका सबसे कम स्कोर है, जिसमें उन्होंने दो बार बल्लेबाजी की है। इससे पहले 2014 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों को मिलाकर सात रन और 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रॉस आइलेट में दोनों पारियों को मिलाकर सात रन बनाकर आउट हुए थे।

दिग्गजों में गिनती, पर काम फिसड्डी
विराट कोहली बल्लेबाज रोहित शर्मा
6 पारी 6
93 रन 91
15.50 औसत 15.17
1 अर्धशतक 1
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ: Two maestros of Indian team Rohit Sharma and Virat Kohli could not even score 100 runs in 6 innings
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इस कैलेंडर ईयर में विराट-रोहित का खराब प्रदर्शन
विराट कोहली का फॉर्म इस साल बेहद खराब रहा है। उन्होंने छह टेस्ट की 12 पारियों में 22.72 की औसत से 250 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया। 70 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। विराट ने पिछली 10 पारियों में 192 रन बनाए। वहीं, रोहित ने इस साल 11 टेस्ट की 21 पारियों में 29.40 की औसत से 588 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। रोहित के खाते में टेस्ट की पिछली 10 पारियों में कुल 133 रन ही हैं। इस कैलेंडर ईयर में रोहित का 29.40 का औसत 2019 से लेकर अब तक उनका सबसे खराब औसत है। 2019 में ही रोहित ने टेस्ट में ओपनिंग करना शुरू किया था। हालांकि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह साल रोहित के लिए शानदार रहा। संन्यास ले चुके रोहित ने इस साल टी20 में 36.13 की औसत और 154.66 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो कि किसी भी कैलेंडर ईयर में रोहित का सर्वश्रेष्ठ है।
IND vs NZ: Two maestros of Indian team Rohit Sharma and Virat Kohli could not even score 100 runs in 6 innings
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 121 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारत का शीर्षक्रम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। रोहित शर्मा (11), शुभमन गिल (1), विराट कोहली (1), यशस्वी जायसवाल (5) और सरफराज खान (1) पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा छह रन बनाकर आउट हुए। पंत 64 रन बनाकर आउट हुए और उनके आउट होते ही भारतीय पारी ढह गई। रविचंद्रन अश्विन आठ रन, वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आकाश दीप खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया।

भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। न सिर्फ उन्होंने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती, बल्कि टीम इंडिया को क्लीन स्वीप भी किया। न्यूजीलैंड ने भारत को 12 साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज हारने पर मजबूर किया और साथ ही घर में लगातार 18 सीरीज जीतने का सिलसिला भी तोड़ा। खास बात तो यह रही कि न्यूजीलैंड की केन विलियम्सन के बिना यह टेस्ट सीरीज खेली है। साथ ही टॉम लाथम पहली बार टीम की कमान संभाल रहे थे। इन सबके बावजूद उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई और उन्होंने 146 रन की कुल बढ़त हासिल की। भारत के सामने 147 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम 121 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने छह विकेट लिए।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed