फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर

Sun, 23 Oct 2022 07:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 23 Oct 2022 07:05 PM IST
सार

पाकिस्तान पर कहर बरपाने वाले इसी अर्शदीप को एशिया कप में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें खालिस्तानी तक कह दिया गया था। भारतीय टीम एशिया कप सुपर-4 दौर के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ चार सितंबर को हार गई थी।

विज्ञापन
IND vs PAK Arshdeep Singh journey from Khalistani criticism to babar azam and Rizwan wickets in t20 world cup
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाया। उन्होंने रविवार (23 अक्तूबर) को मेलबर्न में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को आउट किया। अर्शदीप पहली बार किसी वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। उन्होंने पहली ही गेंद पर दिग्गज बल्लेबाज बाबर को पवेलियन की राह दिखा दी। पाकिस्तानी कप्तान खाता भी नहीं खोल पाए।

IND vs PAK 1st Innings Analysis: अर्शदीप-हार्दिक का कमाल, दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए छह पाकिस्तानी बल्लेबाज

IND vs PAK Arshdeep Singh journey from Khalistani criticism to babar azam and Rizwan wickets in t20 world cup
विकेट लेने के बाद अर्शदीप - फोटो : ICC
अर्शदीप यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने दूसरे और पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज मोहम्मद रिजवान को आउट कर दिया। रिजवान का कैच भुवनेश्वर कुमार ने लिया। वह सिर्फ चार रन ही बना सके। आठ बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतकीय साझेदारी करने वाली बाबर और रिजवान की जोड़ी मिलकर सिर्फ चार रन ही बना सकी। अर्शदीप ने इसके बाद आसिफ अली को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। टीम इंडिया ने विराट कोहली के नाबाद 82 रन बना की पारी की बदौलत मैच को चार विकेट से अपने नाम कर लिया।

IND vs PAK LIVE: यहां लाइव मैच के बारे में पढ़ें

एशिया कप में हुई थी अर्शदीप की आलोचना

IND vs PAK Arshdeep Singh journey from Khalistani criticism to babar azam and Rizwan wickets in t20 world cup
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान पर कहर बरपाने वाले इसी अर्शदीप को एशिया कप में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें खालिस्तानी तक कह दिया गया था। भारतीय टीम एशिया कप सुपर-4 दौर के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (चार सितंबर) को पांच विकेट से हार गई थी। इस हार के बाद लोगों के निशाने पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आ गए थे। अर्शदीप ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकिपीडिया पर अर्शदीप के प्रोफाइल से हुई थी छेड़छाड़

IND vs PAK Arshdeep Singh journey from Khalistani criticism to babar azam and Rizwan wickets in t20 world cup
अर्शदीप - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप का नाम वीकिपीडिया पर खालिस्तान से भी जोड़ा गया था। इस पर सरकार ने भी एक्शन लिया था। उसने वीकिपीडिया के अफसरों को नोटिस भेजा था। इससे पहले 2018 में अर्शदीप के प्रोफाइल में उन्हें खालिस्तानी टीम का सदस्य बताया गया था। दोनों बार यह हरकत पाकिस्तानी नागरिक ने की थी। अर्शदीप अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।
विज्ञापन

हर्षल की जगह चुने गए अर्शदीप

IND vs PAK Arshdeep Singh journey from Khalistani criticism to babar azam and Rizwan wickets in t20 world cup
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उन्हें इस मैच में हर्षल पटेल के ऊपर तरजीह दी गई है। अर्शदीप कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन के भरोसे पर खड़े उतरे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed