फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के सिर्फ चार खिलाड़ी नहीं खेले, अनुभव में बाबर की टीम पर भारी भारत

Fri, 26 Aug 2022 05:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 26 Aug 2022 05:11 PM IST
सार

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में कप्तान बाबर आजम को छोड़ किसी अन्य के पास भारत के खिलाफ दो मैच खेलने का अनुभव नहीं है। हालांकि पाक टीम में छह क्रिकेटर ऐसे शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप में हराया था।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia cup 2022 India vs Pakistan Rohit Sharma Babar Azam Team experience comparison
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया बीते वर्ष टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भले ही हार गई हो, लेकिन एशिया कप में 28 अगस्त को पाक से भिडने वाली भारतीय टीम के पास पाक को हराने का अपार अनुभव है। रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलने वाली भारतीय टीम में 15 में 11 क्रिकेटर ऐसे हैं जिनके पास पाक के खिलाफ खेलने का अनुभव है। वहीं इनमें नौ क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्हें पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हराने का तजुर्बा हासिल है।
IND vs PAK Asia cup 2022 India vs Pakistan Rohit Sharma Babar Azam Team experience comparison
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में कप्तान बाबर आजम को छोड़ किसी अन्य के पास भारत के खिलाफ दो मैच खेलने का अनुभव नहीं है। हालांकि पाक टीम में छह क्रिकेटर ऐसे शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप में हराया था। कहना गलत नहीं होगा कि एशिया कप में भारत-पाक मुकाबलों का दबाव झेलने का अनुभव टीम इंडिया के पास कहीं ज्यादा होगा।
IND vs PAK Asia cup 2022 India vs Pakistan Rohit Sharma Babar Azam Team experience comparison
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सिर्फ चार क्रिकेटर पाक के खिलाफ नहीं खेले
एशिया कप में खेल रही भारतीय टीम के चार क्रिकेटरों दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और रवि बिश्नोई ही ऐसे क्रिकेटर हैं जो अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले हैं। इनमें भी सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ऐसे हैं जो पाक के खिलाफ एक मैच खेले हैं, लेकिन जीते नहीं हैं। दोनों बीते वर्ष टी-20 विश्व कप में पाक के खिलाफ खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK Asia cup 2022 India vs Pakistan Rohit Sharma Babar Azam Team experience comparison
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने खेले है पाक के खिलाफ सर्वाधिक 24 मैच
कप्तान रोहित शर्मा ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने पाक के खिलाफ सर्वाधिक आठ टी-20 और 16 वनडे खेले हैं। विराट ने सात टी-20 और 13 वनडे, भुवनेश्वर ने चार टी-20, 10 वनडे, रविंद्र जडेजा ने 5 टी-20, नौ वनडे, रविचंद्रन अश्विन ने पांच टी-20, आठ वनडे, हार्दिक पंड्या ने तीन टी-20, चार वनडे, दिनेश कार्तिक ने एक टी-20, चार वनडे, युजवेंद्र चहल ने तीन वनडे, केएल राहुल ने एक टी-20 और एक वनडे पाकिस्तान के खिलाफ खेला है। ये सभी क्रिकेटर पाक को हराने का अनुभव रखते हैं। इनमें भी सिर्फ राहुल ऐसे हैं जो सिर्फ एक मौके पर पाक से जीती टीम का हिस्सा थे, बाकी सभी एक अधिक बार जीती टीम के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
IND vs PAK Asia cup 2022 India vs Pakistan Rohit Sharma Babar Azam Team experience comparison
बाबर अजम, विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
पाक टीम में सिर्फ बाबर, रिजवान ने की है भारत के खिलाफ बल्लेबाजी
वहीं पाकिस्तान की टीम में कप्तान बाबर आजम ही ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके पास भारत के खिलाफ एक से अधिक मैच खेलने का अनुभव है। बात अगर टी-20 मैचों की करें तो पूरी 15 सदस्यीय पाक टीम में ऐसा कोई क्रिकेटर नहीं है जिसने भारत के खिलाफ दो मैच खेले हों। बाबर ने भी टीम इंडिया के खिलाफ एक ही टी-20 मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 68 नाबाद रन बनाए। हालांकि उन्होंने पांच वनडे भारत के खिलाफ जरूर खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.6 की औसत से 158 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक 48 रन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed