फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
317/3 (82.4 ov)
KL Rahul 81(167)*
Devdutt Padikkal 144 (205)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

IND vs PAK: कोलंबो में लगा दिग्गजों का जमावड़ा, जय शाह-नकवी मौजूद; श्रीलंका के राष्ट्रपति और रोहित भी दिखे

Sun, 15 Feb 2026 08:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Feb 2026 08:34 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले को लेकर कोलंबो में गजब का क्रेज देखने मिला। इस दौरान स्टेडियम पर दिग्गजों का जमावड़ा रहा। आइए तस्वीरों में देखते हैं कौन-कौन से वीआईपी ये मैच देखने पहुंचे

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Anura Kumara Dissanayake Jay Shah Attend India vs Pakistan Colombo Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के महामुकाबले के दौरान कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में दिग्गजों का जमावड़ा लगा। विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मनहास, पूर्व भारतीय कप्तान और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी स्टेडियम में दिखे।
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Anura Kumara Dissanayake Jay Shah Attend India vs Pakistan Colombo Match
ईशान किशन - फोटो : IANS
भारत की पारी
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन ने दमदार बल्लेबाजी की और टीम की पारी को संभाला। ईशान के आउट होने के बाद भारत की रन गति धीमी पड़ गई। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मैच में 18 ओवर स्पिनर्स से कराए। भारत की ओर से ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

भारत के लिए शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए। रिंकू सिंह चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिले।
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Anura Kumara Dissanayake Jay Shah Attend India vs Pakistan Colombo Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
राजीव शुक्ला और जय शाह साथ दिखे
मैच के दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के साथ नजर आए। इस दौरान इन दोनों के बीच लंबी चर्चा देखने को मिली। वहीं, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी स्टेडियम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Anura Kumara Dissanayake Jay Shah Attend India vs Pakistan Colombo Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
हनुमानकाइंड ने बिखेरा जलवा
मशहूर रैपर और गायक हनुमानकाइंड ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले आवाज का जादू बिखेरा और स्टेडियम का पारा बढ़ा दिया। इस दौरान भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आए। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले गुरुमंत्र दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed