फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
364/5 (94 ov)
Ravindra Jadeja 4(11)*
Dhruv Jurel 19 (24)
Tea Break : Day 2 - India elected to bat

ईशान के कमबैक की कहानी: वापसी ऐसी कि दुनिया देखती रह गई, PAK के प्रीमियम बॉलर से स्पिनर तक की धज्जियां उड़ाईं

Sun, 15 Feb 2026 07:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Feb 2026 07:38 PM IST
सार

ईशान ने इंतजार को यादगार बना दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्वकप 2026 मैच में उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जिसमें सात चौके, दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने 185 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ अर्धशतक पूरा किया।

विज्ञापन
Ishan Kishan Comeback Story IND vs PAK T20 World Cup 2026 Ishan Runs Score vs Pakistan Stats
ईशान किशन - फोटो : PTI
क्रिकेट में कुछ कहानियां सिर्फ आंकड़ों की नहीं होतीं, वे जज्बे, धैर्य और खुद पर भरोसे की मिसाल बन जाती हैं। ईशान किशन की वापसी भी ऐसी ही रही। दिसंबर 2023 में टीम से बाहर होने के बाद ठीक दो साल बाद दिसंबर 2025 में उन्होंने फिर से भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की टी20 स्क्वॉड में जगह बनाई और उन्हों क्या कमाल की वापसी की है। पिछले कुछ मैचों में शानदार पारियों के बाद जब उन्हें मौका मिला सबसे बड़े मंच पर, यानी पाकिस्तानटीम के खिलाफ, तो उन्होंने इस मौके का क्या शानदार फायदा उठाया है।
Ishan Kishan Comeback Story IND vs PAK T20 World Cup 2026 Ishan Runs Score vs Pakistan Stats
ईशान किशन - फोटो : ICC
ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को यादगार बना दिया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्वकप 2026 मैच में उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जिसमें सात चौके, दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने 185 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ अर्धशतक पूरा किया। इस कड़ी में उन्होंने पाकिस्तान के प्रीमियम पेसर से लेकर स्पिनर तक, हर किसी पर हमला बोला। पाकिस्तान के प्रीमियम बॉलर शाहीन अफरीदी जब तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए, उस ओवर में ईशान ने दो चौके और एक छक्का लगाया। फिर सैम अयूब और अबरार अहमद दोनों की पिटाई की। ईशान 40 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 77 महत्वपूर्ण रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ये छक्के चौके कोलंबो के उस प्रेमदासा स्टेडियम पर बनाए, जहां की बाउंड्री दोनों साइड पर 70+ मीटर की और सामने में 80+ मीटर की है।

 
Ishan Kishan Comeback Story IND vs PAK T20 World Cup 2026 Ishan Runs Score vs Pakistan Stats
ईशान किशन - फोटो : twitter
ईशान किशन के रिकॉर्ड
  • पावरप्ले में उन्होंने व्यक्तिगत 42 रन बनाए, जो कि भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने शुभमन गिल के 35 रनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में ईशान किशन तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में रिकॉर्ड अब भी मोहम्मद हफीज के नाम है।
  • हफीज ने 2012 में अहमदाबाद में 23 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। इसके बाद 24 गेंदों में अर्धशतक लगाने का कारनामा अभिषेक शर्मा ने 2025 में दुबई में किया।
  • वहीं, ईशान के बाद नंबर युवराज सिंह का आता है, जिन्होंने 2012 में ही अहमदाबाद में 29 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।
  • ईशान किशन ने 77 रन बनाकर भारत-पाकिस्तान मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। वह इस लिस्ट में कोहली, रिजवान के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गए।


भारत-पाकिस्तान टी20 में सबसे तेज अर्धशतक
(गेंदों के हिसाब से)

गेंद बल्लेबाज स्थान साल
23 मोहम्मद हफीज अहमदाबाद 2012
24 अभिषेक शर्मा दुबई 2025
27 ईशान किशन आर प्रेमदासा स्टेडियम 2026*
29 युवराज सिंह अहमदाबाद 2012

भारत-पाकिस्तान T20I में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
रन बल्लेबाज स्थान वर्ष
82* विराट कोहली मेलबर्न 2022
79* मोहम्मद रिजवान दुबई 2021
78* विराट कोहली प्रेमदासा 2012
77 ईशान किशन प्रेमदास 2026
75 गौतम गंभीर जोहानिसबर्ग 2007
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ishan Kishan Comeback Story IND vs PAK T20 World Cup 2026 Ishan Runs Score vs Pakistan Stats
ईशान किशन - फोटो : PTI
कमबैक के बाद ईशान किशन ने कितने रन बनाए?
ईशान किशन का हालिया फॉर्म बताता है कि वह लय में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की ताजा पारी ने उनके आत्मविश्वास पर मुहर लगा दी। इससे पहले नामीबिया के विरुद्ध 61 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 53 रन, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की शतकीय पारी ने दुनिया को मजबूत संदेश दिया था। छोटी पारियां जरूर आईं, लेकिन बड़े स्कोर लगातार मैच पर असर डाल रहे हैं। कमबैक के बाद कुल 426 रन इस बात का संकेत हैं कि इशान सिर्फ वापसी नहीं कर रहे, बल्कि टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभाने की ओर बढ़ रहे हैं।

कमबैक के बाद ईशान किशन टी20 अंतरराष्ट्रीय में
मैच रन मैदान
भारत vs पाकिस्तान 77 आर प्रेमदासा स्टेडियम
भारत vs नामीबिया 61 दिल्ली
भारत vs यूएसए 20 वानखेड़े स्टेडियम
भारत vs द. अफ्रीका 53 डीवाई पाटिल स्टेडियम
भारत vs न्यूजीलैंड 103 तिरुवनंतपुरम
भारत vs न्यूजीलैंड 28 गुवाहाटी
भारत vs न्यूजीलैंड 76 रायपुर
भारत vs न्यूजीलैंड 8 नागपुर

हालांकि, ईशान किशन की टी20 में वापसी आसान नहीं रही है। इस दौरान उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। आइए ईशान किशन के कमबैक की कहानी जानते हैं...
विज्ञापन
Ishan Kishan Comeback Story IND vs PAK T20 World Cup 2026 Ishan Runs Score vs Pakistan Stats
ईशान किशन - फोटो : PTI
दिसंबर 2023: जब सब कुछ थम सा गया
दिसंबर 2023 में ईशान किशन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चयनकर्ताओं से ब्रेक मांगा। इसके बाद उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया। यह फैसला इसलिए चौंकाने वाला था क्योंकि एक साल पहले ही उन्होंने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में वह भारत के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज थे। इसके बाद दो साल तक ईशान राष्ट्रीय टीम की योजनाओं से बाहर नजर आए।

दिसंबर 2025: वापसी, जो किसी सपने से कम नहीं
दिसंबर 2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर ईशान किशन ने जोरदार वापसी की। उन्होंने झारखंड को उसका पहला एसएमएटी खिताब दिलाया, टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाए और करीब 197 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। यही प्रदर्शन उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम तक ले गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed