फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
424/6 (108 ov)
Manav Suthar 16(30)*
Dhruv Jurel 48 (65)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

Rinku-Priya Love Story: 'पापा कराने वाले थे किसी और से शादी...', प्रिया का खुलासा; बताया रिंकू से कब हुआ प्यार

Sun, 15 Feb 2026 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Feb 2026 11:09 AM IST
सार

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी की शुरुआत एक बिजनेस प्रमोशन से हुई और धीरे-धीरे प्यार और सगाई तक पहुंची। टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक रिंकू का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन आने वाले मैच में वह फैंस को रोमांचित करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

विज्ञापन
Rinku Singh and Priya Saroj Love Story: From Sister’s Business Promo to Romance Revelation T20 World Cup
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : ipriyasarojmp (instagram)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के फिनिशर के रोल में खेल रहे रिंकू सिंह की बैटिंग जितनी तूफानी है, उतनी ही उनकी लव स्टोरी भी चर्चा में है। पिछले साल ही उनकी सगाई मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई।दरअसल, यह कहानी शुरू हुई प्रिया की बहन के कपड़ों के बिजनेस के प्रमोशन से। रिंकू को बिजनेस प्रमोशन के लिए संपर्क किया गया, और यहीं से बातचीत ने प्यार की दिशा पकड़ ली। रिंकू ने बताया कि यह सब 2022 में कोविड-19 के दौरान हुआ था। रिंकू ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया, 'बातचीत वहीं से शुरू हुई, और धीरे-धीरे दोस्ती और प्यार में बदल गई।'
Rinku Singh and Priya Saroj Love Story: From Sister’s Business Promo to Romance Revelation T20 World Cup
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
शादी की बातें और परिवार की भूमिका
इंस्टाग्राम पर सामने आए इंटरव्यू में प्रिया ने खुलासा किया कि उनके पापा उनकी शादी कराने वाले थे, लेकिन उन्होंने बड़ी मुश्किल से इसे टाल दिया। 2022 में प्रिया के पिता उनके लिए आईएएस लड़का ढूंढ रहे थे और प्रिया ने इसे टाल दिया था और इसी के बाद प्रिया की रिंकू से मुलाकात हुई। रिंकू ने बताया कि उनके लिए प्रिया से मिलना पहली नजर में प्यार था। रिंकू ने बताया कि प्रिया भी उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स को लाइक करती थीं। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद रिंकू ने बताया कि प्रिया के भाई ने उनसे फोन पर पूछा, 'क्या तुम प्रिया से शादी कर लोगे?' और रिंकू ने हंसते हुए जवाब दिया, 'हां, मैं शादी कर लूंगा।' इसके बाद दोनों की सगाई पूरी हुई और फैंस को यह कपल बेहद पसंद आया। 

View this post on Instagram

A post shared by Laughing Colours | Humor | Fun (@laughingcolours)


Rinku Singh and Priya Saroj Love Story: From Sister’s Business Promo to Romance Revelation T20 World Cup
सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : एएनआई
दोनों की सगाई लखनऊ में आठ जून 2025 को हो चुकी है। दोनों जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे। सगाई के बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में शादी होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच होने के चलते शादी टल गई। फरवरी 2026 में शादी की तारीख दी गई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (मार्च-मई) होने के चलते शादी अब जून में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Singh and Priya Saroj Love Story: From Sister’s Business Promo to Romance Revelation T20 World Cup
रिंकू-प्रिया - फोटो : instagram
टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू का प्रदर्शन
खेल की बात करें तो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह का बल्ला अब तक खामोश रहा है। अमेरिका के खिलाफ उन्होंने छह रन बनाए, जबकि नामीबिया के खिलाफ सिर्फ एक रन पर आउट हुए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अब उन्हें मौका मिलेगा तो वह अपने जलवे दिखाने के लिए तैयार होंगे। उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रिंकू अपनी फिनिशिंग ताकत के साथ टीम को जीत दिलाने में मदद करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed