{"_id":"6356016c13e48b05c742d585","slug":"ind-vs-pak-virat-kohli-breaks-sachin-tendulkar-rohit-sharma-record-in-india-vs-pakistan-t20-world-cup-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर-रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान के खिलाफ लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर-रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान के खिलाफ लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 24 Oct 2022 08:37 AM IST
सार
भारत ने मेलबर्न में रविवार (23 अक्तूबर) को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विराट कोहली की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल की।
भारत ने मेलबर्न में रविवार (23 अक्तूबर) को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विराट कोहली की धमाकेदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में रिकॉर्ड की झड़ी लग गई। विराट ने महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। कोहली का स्ट्राइक रेट 154.72 रहा।
तेंदुलकर से आगे निकले विराट
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली अलग ही रंग में दिखते हैं। करीब-करीब हर मौकों पर उन्होंने पाकिस्तान को धोया है। यह चौथा अवसर था जब कोहली किसी आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस मामले में वह तेंदुलकर से आगे निकल गए। सचिन तीन बार आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।
कोहली ने रोहित को छोड़ा पीछे
3 of 8
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में रोहित को पीछो छोड़ दिया। कोहली के 110 मैचों की 102 पारियों में 3794 रन हो गए हैं। उनका औसत 51.97 है। कोहली के नाम 34 अर्धशतक हैं। वहीं, रोहित की बात करें तो उनके नाम 3741 रन हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (3531), पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (3231) और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (3119) हैं।
कोहली भारत के लिए 18वीं बार रनचेज करते हुए टी20 क्रिकेट में नाबाद रहे। रनचेज के मास्टर कहे जाने वाले कोहली की बड़ी उपलब्धि यह है कि इन 18 मौकों पर एक बार भी टीम इंडिया नहीं हारी है।
विज्ञापन
उमर गुल के बराबर हार्दिक और भुवनेश्वर
5 of 8
हार्दिक पांड्या
- फोटो : अमर उजाला
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल की बराबरी कर ली है। गुल ने भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट लिए थे। भुवनेश्वर और हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 11-11 विकेट ले लिए हैं। इस मैच में हार्दिक को तीन सफलता मिली। वहीं, भुवनेश्वर ने एक विकेट अपने नाम किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।