{"_id":"633d0106d201161ef261594f","slug":"ind-vs-sa-3rd-t20-2022-match-highlights-eye-catching-photos-and-moments-from-ekana-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 3rd T20 Photos: सिराज की बचकानी गलती पर कप्तान रोहित ने जोड़ लिए हाथ, दीपक ने छोड़ा मांकडिंग का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 3rd T20 Photos: सिराज की बचकानी गलती पर कप्तान रोहित ने जोड़ लिए हाथ, दीपक ने छोड़ा मांकडिंग का मौका
Wed, 05 Oct 2022 09:52 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:52 AM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अफ्रीकी टीम 49 रन से अपने नाम किया। हालांकि, आखिरी मैच में हार के बावजूद भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज जीतने का सपना पूरा कर लिया है, लेकिन सीरीज के आखिरी मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर रोहित के फैसले को गलत साबित कर दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाते रहे। अंत में टीम इंडिया 49 रन से यह मैच हार गई।
ट्रिस्टन स्टब्स को मांकड़िंग की चेतावनी देते दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में दीपक चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स को मांकडिंग करने का मौका छोड़ दिया। स्टब्स चाहर के गेंद करने से पहले ही क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे। ऐसे में चाहर ने गेंद नहीं की और नॉन स्ट्राइक पर ही रुक गए, जब स्टब्स ने देखा तो चाहर ने उन्हें रन आउट करने की चेतावनी दी और फिर से अपने रन अप पर पहुंच गए। चाहर की इस हरकत के बाद मांकडिंग पर फिर से बहस शुरू हो गई।
IND vs SA: चेज करते हुए जुलाई के बाद पहली बार हारा भारत, द.अफ्रीका 49 रन से जीता, सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज
IND vs SA: चेज करते हुए जुलाई के बाद पहली बार हारा भारत, द.अफ्रीका 49 रन से जीता, सूर्यकुमार प्लेयर ऑफ द सीरीज
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक को इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। कार्तिक ने 21 गेंद में 46 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत मैच में वापस आ गया था, लेकिन कार्तिक बड़ी पारी नहीं खेल सके और उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया 49 रन से मैच हार गई।
Irani Cup: शेष भारत ने 29वीं बार जीता ईरानी कप खिताब, सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराया, कुलदीप सेन ने लिए 5 विकेट
Irani Cup: शेष भारत ने 29वीं बार जीता ईरानी कप खिताब, सौराष्ट्र को 8 विकेट से हराया, कुलदीप सेन ने लिए 5 विकेट
Dinesh Karthik Showing Why He Deserves The Place In WorldCup 2022.#DineshKarthik#Dk#INDvsSA#IndvSa#DineshKartikpic.twitter.com/cmmIuFxt3I
— Mufaddal Vohra (@Imrohansharma45) October 4, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाज अहमद को इस सीरीज में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन कप्तान रोहित ने सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी शाहबाज को पकड़ा दी। यह उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अहम है। भारतीय टीम में यह परंपरा काफी पुरानी है, जिसमें ट्रॉफी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी को दी जाती है।
Shahbaz Ahmed lifted the trophy after series win by India against South Africa . #INDvsSA #T20WorldCup pic.twitter.com/8oAcJoKFCV
— Divyanshu Rajput (@DKRajput_4) October 5, 2022
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत का जन्मदिन भी शानदार अंदाज में मनाया। पंत अपने जन्मदिन पर भारत के लिए पारी की शुरुआत करने आए थे। उन्होंने शुरुआत में तूफानी अंदाज में रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
IND vs SA: दीप्ति के बाद मांकडिंग को लेकर चर्चा में दीपक, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट करने का मौका छोड़ा
IND vs SA: दीप्ति के बाद मांकडिंग को लेकर चर्चा में दीपक, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट करने का मौका छोड़ा