Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs SA Playing XI India Predicted Playing 11 for 1st T20I vs South Africa Focus on Umran Malik Arshdeep Singh Hardik pandya Dinesh Karthik
{"_id":"6298b4d72e15041611765207","slug":"ind-vs-sa-playing-xi-india-predicted-playing-11-for-1st-t20i-vs-south-africa-focus-on-umran-malik-arshdeep-singh-hardik-pandya-dinesh-karthik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Playing XI: उमरान मलिक और अर्शदीप करेंगे डेब्यू? पहले टी20 में ये हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Playing XI: उमरान मलिक और अर्शदीप करेंगे डेब्यू? पहले टी20 में ये हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग-11
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:49 AM IST
सार
सीरीज में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नौ जून को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।
2 of 7
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े खिलाड़ियों के टीम इंडिया में नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम उसे हल्के में लेगी। भारत के पास केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी अभी भी टीम में हैं। राहुल ने अपनी कप्तानी में लखनऊ को एलिमिनेटर में पहुंचाया था तो हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बनी। दोनों हाल के समय में काफी क्रिकेट खेलकर और कप्तानी कर टीम इंडिया से जुड़ रहे हैं। इसका फायदा भारतीय टीम को मिलेगा।
3 of 7
ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
किशन, अय्यर और गायकवाड़ को मिला मौका
भारत ने ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ को फिर से मौका दिया है। इन तीनों के लिए आईपीएल का 15वां सीजन कुछ खास नहीं रहा। गायकवाड़ और किशन ने रन तो बनाए, लेकिन उनके प्ररदर्शन में निरंतरता की कमी थी। वेंकटेश तो एक-दो मैचों को छोड़कर पूरी तरह आउट ऑफ फॉर्म दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक और कार्तिक पर सबकी नजर
सीरीज में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक पर सबकी नजरें होंगी। हार्दिक और कार्तिक इस आईपीएल के बेस्ट फिनिशर थे। एक तरफ हार्दिक ने संभलकर अपनी टीम को जीत दिलाई तो दूसरी ओर कार्तिक ने तूफानी पारियां खेलीं। कार्तिक की बल्लेबाजी की बदौलत ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंच पाई। ये दो खिलाड़ी इस साल होने वाले कई द्विपक्षीय सीरीज के अलावा एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के लिए अहम होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
उमरान और अर्शदीप में किसे मिलेगा मौका
सीरीज के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक और पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह को भी चुना गया है। उमरान ने लगातार 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सबको हैरान किया। वहीं, अर्शदीप सधी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अब देखना है कि पहले टी20 में किसे मौका मिलता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।