फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: 'दूसरे खिलाड़ी उनसे अच्छा प्रदर्शन...', ऋतुराज को टीम में नहीं चुने जाने के सवाल पर बोले सूर्यकुमार

Fri, 08 Nov 2024 01:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Nov 2024 01:15 PM IST
सार

सूर्यकुमार से जब गायकवाड़ की टीम में अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो उनसे पहले राष्ट्रीय टीम में चयन के हकदार हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि जब भी योग्य खिलाड़ियों को मौका देने की बात आती है तो टीम मैनेजमेंट के फैसले का सम्मान और पालन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
IND vs SA: Suryakumar Yadav statement on question of Ruturaj Gaikwad not being selected in Indian team
सूर्यकुमार ने ऋतुराज को लेकर बयान दिया है - फोटो : IPL/BCCI
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहला मैच डरबन में खेला जाएगा। मैच की पूर्वसंध्या पर भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्हें कुछ मुश्किल सवालों के जवाब देने पड़े। ऐसा ही एक सवाल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की भारत की टी20 टीम से अनुपस्थिति पर था। पिछले एक साल में ऋतुराज तीनों प्रारूप में बेहतरीन बल्लेबाज में से एक के रूप में उभरे हैं। चाहे वह रेड बॉल क्रिकेट हो या व्हाइट बॉल क्रिकेट, ऋतुराज ने घरेलू टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है। हालांकि, राष्ट्रीय टीम में उन्हें गिने चुने मौके ही मिले हैं। 
IND vs SA: Suryakumar Yadav statement on question of Ruturaj Gaikwad not being selected in Indian team
ऋतुराज गायकवाड़-अभिषेक शर्मा - फोटो : twitter
ऐसे में सूर्यकुमार से जब गायकवाड़ की टीम में अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो उनसे पहले राष्ट्रीय टीम में चयन के हकदार हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि जब भी योग्य खिलाड़ियों को मौका देने की बात आती है तो टीम मैनेजमेंट के फैसले का सम्मान और पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ऋतुराज एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह जहां भी खेलते हैं या जिस प्रारूप में खेल रहे हैं, सभी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। हालांकि, बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो उनसे पहले लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए एक प्रक्रिया है जो मुझे लगता है कि मैनेजमेंट के साथ आया है। इसलिए इसका पालन करना महत्वपूर्ण है।'
IND vs SA: Suryakumar Yadav statement on question of Ruturaj Gaikwad not being selected in Indian team
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'वह युवा हैं और अच्छा कर रहे हैं। मुझे लगता है, उनका भी समय आएगा। उनका भी नंबर आएगा।' गायकवाड़ ने इस साल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए 66.50 के औसत और 158.33 के स्ट्राइक-रेट से 133 रन बनाए थे। वह आईपीएल में सीएसके के कप्तान हैं और दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी टीम का नेतृत्व भी किया था। उन्हें इस साल ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का कप्तान भी बनाया गया था। गायकवाड़ भारत ए टीम के कप्तान भी हैं जो वर्तमान में अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed