भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त अपने करियर के सुनहरे फॉर्म में हैं। एशिया कप टी20 2025 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में उन्होंने एक नया कीर्तिमान रच दिया। इस एशिया कप में वह अब तक छह पारियों में 309 रन बना चुके हैं। अभिषेक किसी एक एशिया कप टी20 संस्करण में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
IND vs SL: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, एशिया कप टी20 के एक संस्करण में 300+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक ने इस एशिया कप में कई और बड़े रिकॉर्ड्स की बराबरी की और कुछ तोड़ भी डाले। अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली।
300+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा से पहले किसी भी खिलाड़ी ने एशिया कप टी20 में 300 रन का आंकड़ा नहीं छुआ था। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली के पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।
| खिलाड़ी | रन | साल | पारियां |
|---|---|---|---|
| अभिषेक शर्मा | 309* | 2025 | 6 |
| मोहम्मद रिजवान | 281 | 2022 | 6 |
| विराट कोहली | 276 | 2022 | 5 |
| इब्राहिम जदरान | 196 | 2022 | 5 |
25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा पचास लगाने वाले भारतीय
अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए हैं। उनके नाम पांच अर्धशतक और दो शतक हैं। इनमें से छह बार उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए। वह सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वालों की खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव उनसे थोड़ा आगे हैं।
| खिलाड़ी | 25 या कम गेंदों में 50+ रन |
|---|---|
| सूर्यकुमार यादव | 7 बार |
| रोहित शर्मा | 6 बार |
| अभिषेक शर्मा | 6* बार |
| युवराज सिंह | 4 बार |
| केएल राहुल | 3 बार |
लगातार 30+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने 2025 में लगातार सात बार 30+ स्कोर बनाया और मोहम्मद रिजवान और रोहित शर्मा के बराबरी पर आ गए हैं। यह दिखाता है कि वे सिर्फ तेज खेल ही नहीं रहे, बल्कि लगातार टीम को अच्छी शुरुआत भी दे रहे हैं।
| खिलाड़ी | लगातार 30+ के
कितने स्कोर |
साल |
|---|---|---|
| मोहम्मद रिजवान | 7 | 2021 |
| रोहित शर्मा | 7 | 2021-22 |
| अभिषेक शर्मा | 7* | 2025 |
लगातार तीन 50+ स्कोर लगाने वाले भारतीय
अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाए और इस खास क्लब में शामिल हो गए। इस लिस्ट में विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम पहले से मौजूद हैं।
| खिलाड़ी | लगातार तीन 50+ स्कोर |
|---|---|
| विराट कोहली | 3 बार |
| केएल राहुल | 2 बार |
| सूर्यकुमार यादव | 2 बार |
| रोहित शर्मा | 1 बार |
| श्रेयस अय्यर | 1 बार |
| अभिषेक शर्मा | 1 बार* |