फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: श्रीलंका को मिला नया मलिंगा, पाथिराना का एक्शन देख फैंस को याद आए श्रीलंकाई दिग्गज

Fri, 31 Dec 2021 07:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 07:01 PM IST
सार

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पाथिराना का एक्शन पूरी तरह से मलिंगा से मिलता है। अपने गेंदबाजी एक्शन की वजह से पाथिराना लगातार सुर्खियों में भी रहे हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs SL Matheesa Pathirana action similar to Malinga U19 Asia Cup
मथीसा पाथिराना - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका की टीम को नया मलिंगा मिल चुका है। इस गेंदबाज का एक्शन पूरी तरह से श्रीलंकाई दिग्गज मलिंगा से मिलता है। इस गेंदबाज का नाम मथीशा पाथिराना है। 19 साल के मथीसा अंडर-19 एशिया कम में श्रीलंका की टीम का हिस्सा हैं और इसी टूर्नामेंट में गेंदबाजी करके वो सुर्खियों में आए हैं। मथीसा ने अंडर 19 एशिया कप के चार मैचों में छह विकेट अपने नाम किए हैं। उन्हें श्रीलंका की नई खोज माना जा रहा है। अपने गेंदबाजी एक्शन के चलते मथीसा लगातार सुर्खियों में हैं। 

IND vs SL Matheesa Pathirana action similar to Malinga U19 Asia Cup
मथीसा पाथिराना - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ फाइनल मैच में पाथिराना कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 3.3 ओवर की गेंदबाजी की और 20 रन खर्चे। इस दौरान उन्होंने आठ वाइड गेंदे फेंकी। फाइनल मैच में उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। उनकी टीम यह मैच नौ विकेट के बड़े अंतर से हार गई। 
IND vs SL Matheesa Pathirana action similar to Malinga U19 Asia Cup
मथीसा पाथिराना - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच में पाथिराना ने हालांकि बल्ले के साथ अपनी टीम के लिए जरूरी योगदान दिया। उन्होंने 14 गेंद में 14 रन बनाए और एक चौका भी लगाया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पाथिराना टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अंडर 19 एशिया कप 2021 में पाथिराना ने कुल 15.3 ओवर की गेंदबाजी की और छह विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका औसत 11.67 का रहा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 93 गेंदों में 70 रन खर्चे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL Matheesa Pathirana action similar to Malinga U19 Asia Cup
मथीसा पाथिराना - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 33 गेंदों में 31 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस पारी में उन्होंने पांच चौके भी लगाए थे। वहीं गेंद के साथ पाथिराना ने तीन ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed