Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs SL Wife Ritika commented on Rohit Sharma post wrote Can you call me back know rohit sharma and ritika sajdeh love story
{"_id":"62166aee3b0046049c6bf992","slug":"ind-vs-sl-wife-ritika-commented-on-rohit-sharma-post-wrote-can-you-call-me-back-know-rohit-sharma-and-ritika-sajdeh-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रोहित शर्मा की पोस्ट पर पत्नी रितिका ने किया कमेंट, लिखा- क्या मुझे कॉलबैक कर सकते हो?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रोहित शर्मा की पोस्ट पर पत्नी रितिका ने किया कमेंट, लिखा- क्या मुझे कॉलबैक कर सकते हो?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:42 PM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस पर उनकी पत्नी रितिका ने मजेदार कमेंट किया। सोशल मीडिया पर रितिका के कमेंट को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की नजर श्रीलंका को शिकस्त देने पर है। टीम इंडिया लखनऊ में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दो मैच धर्मशाला 26 और 27 फरवरी को होंगे। सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस पर उनकी पत्नी रितिका ने मजेदार कमेंट किया।
2 of 7
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने अभ्यास की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- अगले मिशन के लिए तैयार। इस पर रितिका सजदेह ने कमेंट करते हुए रोहित की टांग खिंचाई की। उन्होंने लिखा-वो सब तो ठीक है, लेकिन क्या तुम मुझे कॉलबैक कर सकते हो? उनके इस मजेदार कमेंट को हजारों लोगों ने लाइक किया। हालांकि, रोहित ने अभी तक वहां पर कोई जवाब नहीं लिखा है।
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और रितिका लव स्टोरी काफी अनोखी है। दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। रोहित के साथ उस विज्ञापन में युवराज सिंह और इरफान पठान भी थे। सीनियर खिलाड़ी युवराज से मिलने के लिए रोहित उनके पास गए। वहां पर युवी के बगल में रितिका भी मौजूद थीं। दोनों की पहली मुलाकात वहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे शूटिंग के दौरान रितिका को गुस्से में ही देख रहे थे क्योंकि युवराज सिंह ने घूरने से मना किया था। रोहित को ऐसा लग रहा था कि रितिका में काफी घमंड है। हालांकि, जब विज्ञापन के लिए शॉट देते समय रोहित नर्वस थे। डायरेक्टर ने उन्हें मदद के लिए पूछा तो रोहित ने मना कर दिया था। फिर वो जब शॉट देने गए थे तब रितिका वहां मौजूद थीं।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा के साथ बेटी समायरा और पत्नी रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
रितिका ने रोहित से कहा कि अगर मदद की जरूरत हो तो बताना। दोनों के बीच पहली बातचीत यही थी। इसके बाद हिटमैन और रितिका अच्छे दोस्त बन गए। फिर एक-दूसरे को डेट करने लगे और 2015 में आखिरकार शादी कर ली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।