फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs UAE: कुलदीप या अभिषेक नहीं...ये खिलाड़ी बना इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच, कोच मोर्कल ने पहनाया मेडल; Video

Thu, 11 Sep 2025 06:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 11 Sep 2025 06:05 PM IST
सार

युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ड्रेसिंग रूम का एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें शिवम दुबे को सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में सम्मानित होते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
ind vs uae: shivam dube selected as impact player of the match in asia cup 2025 bcci shares video see
मोर्ने मोर्कल-शिवम दुबे - फोटो : BCCI-screengrab
एशिया कप 2025 में भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 57 रन पर समेट दिया और महज 27 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत के हीरो कुलदीप यादव और शिवम दुबे रहे, जिन्होंने क्रमश: चार और तीन विकेट झटके। 
ind vs uae: shivam dube selected as impact player of the match in asia cup 2025 bcci shares video see
मोर्ने मोर्कल-शिवम दुबे - फोटो : BCCI-screengrab
शिवम दुबे बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच
युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ड्रेसिंग रूम का एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें शिवम दुबे को सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में सम्मानित होते देखा जा सकता है।

ind vs uae: shivam dube selected as impact player of the match in asia cup 2025 bcci shares video see
मोर्ने मोर्कल-शिवम दुबे - फोटो : BCCI-screengrab
गेंदबाजी कोच का जताया आभार
एशिया कप में अपने पहले ही मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद शिवम दुबे ने हर्ष जताया। उन्होंने कहा, 'मैंने आज गेंदबाजी का भरपूर आनंद उठाया। मैं इस मैच में गेंदबाजी करना चाहता था, और आज मुझे मौका मिल गया। मैंने बहुत मेहनत की। मोर्ने मोर्कल का धन्यवाद।' बता दें कि, इस मुकाबले में शिवम दुबे ने अपने दो ओवर के स्पैल में कुल तीन विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट महज दो का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs uae: shivam dube selected as impact player of the match in asia cup 2025 bcci shares video see
भारतीय टीम - फोटो : PTI
भारत ने नौ विकेट से जीता मुकाबला
एशिया कप 2025 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन बना पाई। जवाब में भारतीय टीम ने 4.3 ओवर यानी महज 27 गेंदों में एक विकेट पर 60 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल (20) और सूर्यकुमार यादव (7) नाबाद रहे। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने एक विकेट झटका। इससे पहले भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने चार और शिवम दुबे ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट झटके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed