{"_id":"62e4bb0a9c6af47a3f78a480","slug":"ind-vs-wi-1st-t20i-2022-india-vs-west-indies-match-highlights-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 1st T20 Photos: श्रेयस ने बाउंड्री लाइन पर किया कमाल, अर्शदीप की यॉर्कर ने दिलाई बुमराह की याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI 1st T20 Photos: श्रेयस ने बाउंड्री लाइन पर किया कमाल, अर्शदीप की यॉर्कर ने दिलाई बुमराह की याद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:30 AM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल किया।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 68 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने ताबड़तोड़ 41 रन बनाकर भारत का स्कोर 190 तक पहुंचाया। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को 122 रन पर रोक दिया।
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर कमाल की फील्डिंग की। उन्होंने पहले बेहतरीन कैच पकड़ा, लेकिन उन्हें जब लगा की बाउंड्री से बाहर जा रहे हैं तो गेंद मैदान के अंदर फेंक दी और छह रन बचा लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह की शानदार यॉर्कर ने जसप्रीत बुमराह की याद दिला दी, जबकि बुमराह यह मैच नहीं खेल रहे थे। वहीं, दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन मैच के दौरान मस्ती करते नजर आए। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 19 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के निकले। कार्तिक की शानदार पारी के चलते भारत का स्कोर 190 तक पहुंच पाया और वेस्टइंडीज बड़े अंतर से यह मैच हार गया।
इस मैच के दौरान संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन मस्ती करते नजर आए। तीनों आपस में बात कर रहे थे और काफी खुश नजर आ रहे थे। ये तीनों खिलाड़ी तमिल बोलते हैं और एक यूजर ने लिखा कि तीनों निश्चित रूप से विक्रम फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच पकड़ा, लेकिन कैच पकड़ने के बाद उन्हें पता चला की वो बाउंड्री लाइन से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में अय्यर ने गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया। अपनी शानदार फील्डिंग से उन्होंने छक्के को दो रन में बदल दिया।
इस मैच में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। इस मैच में शुरुआत में अर्शदीप ने काफी रन लुटाए, लेकिन बाद में शानदार वापसी करते हुए विकेट भी चटकाए। उन्होंने शानदार यॉर्कर पर अकील हुसैन को बोल्ड किया। उनकी इस गेंद ने जसप्रीत बुमराह की याद दिला दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।