फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI Test Playing 11: गिल की अगुवाई में घरेलू टेस्ट सत्र की शुरुआत करेगा भारत, बुमराह को मिलेगा आराम?

Wed, 01 Oct 2025 09:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 01 Oct 2025 09:11 PM IST
सार

कप्तान गिल समेत भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य और मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से पहुंचे हैं और लाल गेंद के प्रारूप में खेलने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी मिलने हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने के बाद गिल की टीम तीसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड एक अंक पीछे है।

विज्ञापन
ind vs wi 1st test 2025 playing 11 prediction india vs west indies captain vice captain and players list
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ANI-ICC
एशिया कप की खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम घरेलू टेस्ट सत्र की शुरुआत के लिए तैयार है। गुरुवार को भारत का सामना खराब फॉर्म से जूझ रही वेस्टइंडीज टीम से होगा। पहला मुकाबला सुबह 9:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
ind vs wi 1st test 2025 playing 11 prediction india vs west indies captain vice captain and players list
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तैयार भारत
कप्तान गिल समेत भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य और मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से पहुंचे हैं और लाल गेंद के प्रारूप में खेलने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी मिलने हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने के बाद गिल की टीम तीसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड एक अंक पीछे है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज समेत भारत को चार घरेलू टेस्ट खेलने हैं जिनसे अधिक से अधिक अंक लेने की कोशिश होगी।
ind vs wi 1st test 2025 playing 11 prediction india vs west indies captain vice captain and players list
शुभमन गिल - फोटो : PTI
मैच के दौरान बारिश की संभावना
अहमदाबाद में इस बार खेलने की परिस्थतियां अलग है और पिच हरी भरी दिख रही है। मौसम उमस भरा है और टेस्ट मैच के दौरान थोड़ी बहुत बारिश की भी संभावना है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम 2025 -27 डब्ल्यूटीसी चक्र में तीन टेस्ट हार चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबले से ज्यादा रुचि यह जानने में है कि भारत की अंतिम एकादश क्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs wi 1st test 2025 playing 11 prediction india vs west indies captain vice captain and players list
गिल और गंभीर - फोटो : PTI
अंतिम एकादश में किसे मिलेगा मौका?
पहले टेस्ट में पिच पर घास होने से भारतीय टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है। पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ टर्निंग पिचें बनाने से भारत को नुकसान हुआ था। पिछले साल अक्तूबर में भारत में आखिरी टेस्ट खेलने के बाद से टीम में बहुत कुछ बदला है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज पारंपरिक प्रारूप से विदा ले चुके हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी अब टीम में नहीं हैं।

भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ईकाई संतुलित है और यह देखना होगा कि देवदत्त पडिक्कल के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारा जाता है या तेज गेंदबाजी हरफनमौला नीतीश रेड्डी को मौका मिलता है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे लेकिन भारत वॉशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल को भी मौका दे सकता है। वॉशिंगटन ने हैंपशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद यहां पहुंचकर टीम के साथ अभ्यास किया।
विज्ञापन
ind vs wi 1st test 2025 playing 11 prediction india vs west indies captain vice captain and players list
साई सुदर्शन - फोटो : BCCI-X
करुण नायर की जगह लेंगे साई सुदर्शन
करुण नायर तीसरे नंबर की जगह लेने में नाकाम रहे और अब बी साई सुदर्शन का उस क्रम पर खेलना तय है। आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के लिए नाबाद 176 रन बनाने वाले केएल राहुल उस लय को कायम रखना चाहेंगे। इंग्लैंड दौरे के बाद से यशस्वी जायसवाल को भी लंबा ब्रेक मिल चुका है। वह एशिया कप या ए टीम के साथ नहीं खेले हैं। एशिया कप में मिला जुला प्रदर्शन करने वाले गिल इंग्लैंड दौरे वाला फॉर्म हासिल करना चाहेंगे जहां उन्होंने पांच टेस्ट में 754 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed